विवादित वीडियो मामले में कांग्रेस का बड़ा हमला : भगवंत मान को बचाने के लिए झूठ बोल रही आम आदमी पार्टी सरकार

by

चंडीगढ़ :  अकाल तख्त द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत मान को ‘गुरु विरोधी और सिख विरोधी’ घोषित किए जाने के बाद आम आदमी पार्टी पर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने  बड़ा हमला किया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के बचाव में उतरी आप सरकार ‘असंभव का बचाव’ करने की कोशिश कर रही है और लगातार झूठ बोल रही है। वड़िंग ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा कुछ प्रयोगशालाओं की रिपोर्टों का हवाला देकर मुख्यमंत्री को क्लीन चिट दिए जाने के दावे पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह हैरानी की बात है कि आप सरकार ने महज 24 घंटे के भीतर दो अलग-अलग प्रयोगशालाओं से रिपोर्ट हासिल कर ली।

उन्होंने कहा कि यदि झूठ बोलना ही था तो कम से कम थोड़ा इंतजार कर लेते। कांग्रेस नेता ने कहा कि आम आदमी पार्टी अपने ही पुराने रुख का खंडन कर रही है। उन्होंने याद दिलाया कि जब मुख्यमंत्री मान कुछ महीने पहले अकाल तख्त के समक्ष पेश हुए थे, तब उन्होंने संबंधित वीडियो को कृत्रिम रूप (एआई) से तैयार किया गया बताया था। लेकिन जब जांच में वीडियो को असली पाया गया तो पार्टी ने यह कहना शुरू कर दिया कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति मान नहीं है।

वड़िंग ने सवाल उठाया कि यदि वीडियो लंबे समय से सार्वजनिक रूप से प्रसारित हो रहे थे तो सरकार ने पहले कोई कार्रवाई क्यों नहीं की। उन्होंने कहा कि अब अचानक इतनी तेजी से की जा रही कार्रवाई कई नए सवाल खड़े करती है और इससे लोगों की यह धारणा और मजबूत होती है कि आप झूठ बोलने वाली पार्टी है।उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान को सलाह दी कि वे सिखों की सर्वोच्च धार्मिक संस्था अकाल तख्त के साथ टकराव से बचें। वड़िंग ने चेतावनी देते हुए कहा कि इतिहास इस तरह के टकराव को सकारात्मक नजर से नहीं देखेगा।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बौद्ध भिक्षुओं से जुड़ा बड़ा स्कैंडल : 5600 आपत्तिजनक वीडियो ..80,000 तस्वीरें और चैट रिकॉर्ड बरामद …100 करोड़ की ठगी का भंडाफोड़

थाईलैंड में बौद्ध भिक्षुओं से जुड़ा एक ऐसा स्कैंडल सामने आया है, जिसने हर किसी को परेशान कर दिया है। इस मामले में एक महिला की भूमिका सामने आई है। महिला को गिरफ्तार कर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

11000 करोड़ की कंपनी पर कब्ज़ा, : बेटे के खिलाफ लड़ाई में मां की जीत – बेटा बोर्ड से बाहर, मां बीना मोदी को प्रबंध निदेशक के रूप में फिर से चुना

लंदन में स्थापित और भारत में ब्रिटिश शासन के दौरान अपना कारोबार बढ़ाने वाली कंपनी गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया लिमिटेड अब भारतीय कंपनी मोदी एंटरप्राइजेज का हिस्सा बन गई है। लेकिन कंपनी के इस मुद्दे...
article-image
पंजाब

लैमरिन टेक स्किल्स यूनिवर्सिटी पंजाब ने उद्योग-एकीकृत कार्यक्रम शुरू करने के लिए ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा  : लैमरिन टेक स्किल्स यूनिवर्सिटी पंजाब ने एक अद्वितीय उद्योग-एकीकृत न्यू एज बी.टेक कार्यक्रम शुरू करने के लिए एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं, कंप्यूटर विज्ञान और प्रौद्योगिकी (सिस्टम डिजाइन...
Translate »
error: Content is protected !!