विस चुनाव-2022 के लिए जिला में सेक्टर मैजिस्ट्रेट व सेक्टर अधिकारियों की हुई बैठक

by

ऊना, 7 सितंबर: आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए आज डीआरडीए सभागार में चुनावों के लिए नियुक्त सेक्टर मैजिस्ट्रेट व सेक्टर ऑफिसर की साथ बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डॉ. अमित कुमार शर्मा ने की। इस अवसर पर एडीसी ने कहा कि सेक्टर अधिकारी पर अपने क्षेत्र में स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान करवाने की जिम्मेदारी होती है, इसलिए सेक्टर अधिकारी को निर्वाचन से संबंधित सभी जानकारी होनी चाहिए। साथ ही मतदान दल के सदस्यों के दायित्वों की जानकारी रखते हुए उनके कार्यों के निष्पादन पर नज़र रखें। क्षेत्र में निर्भिकता के साथ लोग मतदान करें, इसके लिए भी सेक्टर अधिकारी को क्षेत्र में भ्रमण कर जागरूकता पैदा करनी होती है।
एडीसी ने बताया कि जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए 10 सेक्टर मैजिस्ट्रेट और 45 सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनावों के दौरान चुनावी पार्टियों के गनतव्य पर पहुंचने के बाद से चुनाव संपन्न होने तक सभी गतिविधियों की रिपोर्ट बूथ ऐप के माध्यम से चुनाव विभाग को दी जाएगी। उन्होंने बताया कि बूथ ऐप ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन भी क्रियाशील रहेगी। इसके अलावा ऐप पर चुनावों से संबंधित शिकायत की जा सकती है। ऐप के माध्यम से शिकायत का तुरंत निदान हो पाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार मतदान के लिए फोटो की जगह क्यूआर कोड का इस्तेमाल किया जाएगा। यह क्यूआर कोड चुनावों से पहले बूथ लेवल अधिकारी के माध्यम से मतदाताओं को उपलब्ध करवाया जाएगा।
शिविर में सेक्टर अधिकारियों को उनके उत्तरदायित्वों से अवगत करवाने के लिए प्रेजेंटेशन दिया गया, जिसमें चुनाव प्रबंधन, कानून व्यवस्था, आचार संहित का पालन, मतदान प्रक्रिया तथा मतदान दलों के सभी कर्मियों के दायित्वों के साथ समन्वय एवं जागरूकता के बारे में बताया गया।
इस मौके पर तहसीलदार निवार्चन सुमन कपूर, नायब तहसीलदार अजय शर्मा सहित सैक्टर मैजिस्ट्रेट व सेक्टर अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विज्ञापनों के प्रमाणीकरण और पेड न्यूज का एमसीएमसी करेगी अवलोकन : चुनाव प्रक्रिया में विज्ञापन का प्रमाणीकरण आवश्यक -मुकेश रेपसवाल

आदर्श-आचार संहिता के पालन से सम्बद्ध है विज्ञापन प्रमाणन एएम नाथ।  चंबा, 26 मार्च :  उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत सभी राजनैतिक दलों, समूह...
हिमाचल प्रदेश

निजी स्कूल प्रबंधकों/प्रधानाचार्यों को निर्देश, 15 फरवरी तक जमा करवायें मान्यता एवं नवीनीकरण संबंधी आवश्यक दस्तावेज़: देवेंद्र चंदेल

ऊना: उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना देवेंद्र चंदेल ने जिला के सभी निजी स्कूल प्रबंधकों/प्रधानाचार्यों को निर्देश देते हुए कहा कि आगामी सत्र 2022-23 के लिए मान्यता एवं नवीनीकरण संबंधी सभी दस्तावेज़ 15 फरवरी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूर्व विधायक गोलडी और पूर्व मंत्री बिरमी कांग्रेस में शामिल

चंडीगढ़ : पुर्व विधायक लव कुमार गोलडी और पूर्व मंत्री मलकियत सिंह बिरमी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। दोनों को कांग्रेस के पंजाब के इंचार्ज दविन्द्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा बडिंग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उप मुख्यमंत्री ऊना जिला के दो दिवसीय प्रवास पर : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सामुदायिक केंद्र छोटी कुटिया का लोकार्पण करेंगे

ऊना, 17 जुलाई – उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 20 व 21 जुलाई को ऊना जिला के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री...
Translate »
error: Content is protected !!