वीरेंद्र कंवर ने संपर्क से समर्थन यात्रा के तहत ग्राम पंचायत चताड़ा में सुनीं जन समस्याएं

by
ऊना : 2 जुलाई 2022- हिमाचल प्रदेश सरकार ने अपने साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं तथा पूरे प्रदेश में एक समान विकास करवाया है। इसी कड़ी में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में भी सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा व पेयजल सहित सभी अन्य क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास हुआ है। सरकार की स्वच्छ, निष्पक्ष व ईमानदार छवि की बदौलत हिमाचल प्रदेश की जनता आने वाले विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में रिकॉर्ड मतदान कर भाजपा के मिशन रिपीट को कामयाब करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी। यह बात ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने संपर्क से समर्थन यात्रा के अंतर्गत ग्राम पंचायत चताड़ा के विभिन्न वार्डों में जन समस्याएं सुनने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कही।
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि साढ़े 4 वर्ष पूर्व वर्तमान सरकार ने सत्ता में आने के पश्चात प्रदेश को बेसहारा गौवंश मुक्त बनाने का संकल्प लिया था, जिसके तहत हिमाचल प्रदेश में गौ सेवा आयोग का गठन किया गया। आयोग द्वारा प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में अनेक गौ अभ्यारण तथा गौशालाएं निर्मित की गई। वीरेंद्र कंवर ने बताया कि प्रदेश सरकार अपने वर्तमान कार्यकाल में 20,000 से अधिक बेसहारा गौवंश को आश्रेय देने में सफल हुई है तथा इन गौशालाओं में प्रत्येक गौवंश को चारा आदि के लिए ₹ 700 प्रति माह की सहायता राशि प्रदान की जा रही है। परिणाम स्वरूप प्रदेश में न केवल किसानों को बेसहारा पशुओं द्वारा फसलों की उजाड़ से हो रहे नुकसान से राहत मिली है, बल्कि इससे अतीत में सड़कों पर बेसहारा घूम रहे पशुओं के कारण हो रही सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आई है।
उन्होंने बताया कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में गत साढ़े 4 वर्षों के दौरान 150 करोड़ रुपए पेयजल योजनाओं पर तथा 250 करोड़ रुपए सड़कों पर खर्च किए जा चुके हैं। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है तथा भविष्य में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में किसान के खेत तक सिंचाई की सुविधा हो, इसके लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने सामाजिक कल्याण तथा जनहित से जुड़े विषयों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में महिलाओं को परिवहन निगम की बसों में 50% किराए में छूट दी है इसके अलावा 125 यूनिट तक प्रतिमाह बिजली की खपत करने वाले उपभोक्ताओं को बिजली बिल पूरी तरह माफ कर बड़ी राहत प्रदान की है। प्रदेश सरकार 60 वर्ष से ऊपर के लोगों को बिना आय सीमा के पेंशन सुविधा प्रदान कर रही है। इससे पूर्व उन्होंने विश्राम गृह थाना कलां में भी जन समस्याएं सुनी।
वीरेंद्र कंवर ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे सरकार के मिशन रिपीट के लिए आपसी तालमेल के साथ एकजुट होकर कार्य करें तथा लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने में उनका सहयोग व मार्गदर्शन करें तथा उन्हें प्रोत्साहित करें।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, कुटलैहड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष तरसेम लाल, कुटलैहड़ भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष सुरेश बांका, चताड़ा पंचायत के उपप्रधान मास्टर ज्ञान दास, पूर्व उप प्रधान मंगल सिंह, कुटलैहड़ भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष दीपक राणा के अलावा सुरेश कुमार, पवन कुमार, विजय सिंह, कुलवंत, चमन लाल, रविंद्र कुमार, हंस राज, मोहित कुमार, सनी खन्ना, राजेश मिन्हास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तथा स्थानीय लोग भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

फोटोयुक्त मतदाता सूचियां निरीक्षण हेतू 20 अप्रैल तक रहेंगी निःशुल्क उपलब्ध – एसडीएम

ऊना, 5 अप्रैल – एसडीएम एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विश्वा मोहन देव चैहान ने जानकारी देते हुए बताया कि 44-ऊना सभा निर्वाचन क्षेत्र की फोटायुक्त मतदाता सूचियों को विशेष पुनरीक्षण कार्य शुरू हो गया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जवानों को DC डॉ. निपुण जिंदल ने दी श्रद्धांजलि, टांडा में जाना घायलों का कुशलक्षेम, कछियारी में किया क्षतिग्रस्त एनएच का निरीक्षण

धर्मशाला, 13 अगस्त। जिला चम्बा के तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले हिमाचल प्रदेश पुलिस के वीर जवान लक्ष्य मोंगरा का अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर जिले में भी खुलेगा मोटे अनाज का खरीद केंद्र : हेमराज बैरवा

डीसी ने अधिकारियों को दिए उपयुक्त स्थान चिह्नित करने के निर्देश हमीरपुर 15 सितंबर। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा है कि जिला हमीरपुर में मोटे अनाज की खरीद के लिए एक खरीद केंद्र खोला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जतिन लाल ने DC ऊना का संभाला कार्यभार

ऊना, 2 फरवरी – वर्ष 2016 बैच के आईएएस अधिकारी जतिन लाल ने शुक्रवार को DC ऊना का कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले जतिन लाल कौशल विकास निगम शिमला में प्रबंध निदेशक के पद...
Translate »
error: Content is protected !!