वृद्ध आश्रम व अनाथ आश्रम राम कालोनी कैंप में जाकर अतिरिक्त जिलाधीश (विकास) हरबीर ने वितिरित किया जरुरत का सामान

by

 

होशियारपुर: अतिरिक्त जिलाधीश (विकास) हरबीर सिंह ने आज स्वामी विवेकानंद जी के 158वें जन्मदिवस पर पंजाब नेशनल बैंक के सहयोग से वृद्ध आश्रम व अनाथ आश्रम राम कालोनी कैंप में जाकर वृद्धों व बच्चों को गर्म जुराबें, जूते, दस्ताने, टोपी, च्यवनप्राथ, किताबें व खेल सामग्री वितरित की। उन्होंने वहां वृद्धों व बच्चों से बातचीत कर उनकी जरुरतों को जाना और विश्वास दिलाया कि उन्हें किसी तरह की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से यहां हर जरुरी सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई है और भविष्य में भी यह प्रक्रिया इसी तरह जारी रहेगी। इस दौरान उन्होंने सभी को ठंड से बचने के लिए सावधानियां अपनाने के लिए भी कहा। इस मौके पर पंजाब नेशनल बैंक के ए.जी.एम. सी.डी. रैली, लीड बैंक मैनेजर आर.के चोपड़ा, राजेश कुमार कुमार, नवनीत सिंह सैनी, शालिनी गुप्ता, रीना उप्पल, राजिंदर कुमार के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सीपीआई (एम) ने तहसील गढ़शंकर के गांवों में जत्था निकाला मार्च

गढ़शंकर, 1 सितम्बर: आज सीपीआई (एम) के केंद्रीय समिति के आह्वान का. दर्शन सिंह मट्टू प्रांतीय कमेटी सदस्य के नेतृत्व में तहसील गढ़शंकर के गांवों में मोदी हटाओ देश बचाओ नारे तहत जत्था मार्च...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बिहार का जनादेश प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों और नेतृत्व पर मुहर : जयराम ठाकुर

बिहार विजय के अवसर पर सीटीओ चौक पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सुखविंदर सिंह सुक्खू के झूठ को देश और बिहार ने नकारा बिहार ने सुशासन और बेहतर प्रशासन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डॉक्टर पत्नी होटल में पकड़ी गई दो प्रेमियों के साथ : पति ने की जमकर पिटाई

कासगंज : उत्तर प्रदेश के कासगंज में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक डॉक्टर महिला को उसके पति ने होटल के कमरे में दो युवकों के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया। इस...
article-image
पंजाब

नकली पुलिस बनकर सुनार से 25 लाख की ठगी : केस दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच

खुईखेड़ा। श्री अमृतसर साहिब के रहने वाले एक सुनार के साथ सोना दिलवाने के नाम पर धोखाधड़ी और धमकियां देने का मामला सामने आया है। घटना 21 जून 2025 की है, जब कुछ नकली...
Translate »
error: Content is protected !!