शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह नेशनल मैराथन 22 मार्च को माहिलपुर में, जिला पुलिस द्वारा ट्रैफिक के वैकल्पिक रूट जारी : लोगों की सुविधा के लिए ट्रैफिक डायवर्ट किया गया: संदीप कुमार मलिक

by

होशियारपुर, 19 मार्च: पंजाब सरकार द्वारा शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह जी की शहादत को समर्पित 22 मार्च को माहिलपुर में आयोजित की जा रही नेशनल मैराथन को ध्यान में रखते हुए, जिला पुलिस ने लोगों की सुविधा के लिए वैकल्पिक ट्रैफिक रूटों का विवरण जारी किया है।
एस.एस.पी. संदीप कुमार मलिक ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय मैराथन वाले दिन स्वर्ण फार्म चौक चंडीगढ़ रोड से माहिलपुर की ओर जाने वाली सारी ट्रैफिक को पुरहीरां से मेहटियाणा होते हुए फगवाड़ा साइड डायवर्ट किया जाएगा। इसी तरह पुरहीरां बाईपास से माहिलपुर की ओर जाने वाली ट्रैफिक को भी मेहटियाणा-फगवाड़ा की ओर भेजा जाएगा। मेहटियाणा नहर के पास नाके से ट्रैफिक को फगवाड़ा की ओर डायवर्ट किया जाएगा। इसी तरह कोट फतूही नहर से मेहटियाणा और फगवाड़ा की ओर ट्रैफिक भेजी जाएगी। नाका अड्डा चब्बेवाल से गांव ससोली साइड की ओर सारी ट्रैफिक डायवर्ट की जाएगी और नाका अड्डा जेजों से हिमाचल से आने वाली सारी ट्रैफिक गढ़शंकर और माहिलपुर की ओर प्रवेश नहीं कर सकेगी।
उल्लेखनीय है कि माहिलपुर अड्डे के निकट हीरा इलेक्ट्रॉनिक्स वाली गली से चब्बेवाल, होशियारपुर साइड की ओर सारी ट्रैफिक डायवर्ट की जाएगी। इसी तरह भूल्लेवाल गुजरां गेट के निकट जेजों रोड से चब्बेवाल, होशियारपुर की ओर ट्रैफिक भेजी जाएगी। गांव पद्दी सूरा सिंह में नाके से मोरांवाली नहर पुल रोड की ओर ट्रैफिक भेजी जाएगी। बंगा रोड गढ़शंकर के निकट चुंगी नाका से ट्रैफिक को नवांशहर रोड की ओर भेजा जाएगा और बंगा रोड गढ़शंकर से नवांशहर-चंडीगढ़ रोड-कोट फतूही रोड साइड की ओर ट्रैफिक डायवर्ट की जाएगी। इसी तरह नाका नवांशहर रोड गढ़शंकर से दोनों तरफ नवांशहर और चंडीगढ़ रोड साइड की ओर आवाजाही रहेगी। नाका चंडीगढ़ चौक गढ़शंकर से नवांशहर रोड और चंडीगढ़ रोड की ओर ट्रैफिक सुचारू रूप से चलेगी और नाका श्री आनंदपुर साहिब चौक गढ़शंकर से नवांशहर और चंडीगढ़ साइड की ओर ट्रैफिक चलेगी। उन्होंने बताया कि नाका नंगल रोड गढ़शंकर से नवांशहर रोड और चंडीगढ़ रोड की ओर ट्रैफिक जारी रहेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पहलगाम आतंकी हमले के बाद हिमाचल में हाई अलर्ट, सीमाओं पर सख्त निगरानी के निर्देश

एएम नाथ । शिमला :जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद हिमाचल प्रदेश में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। राज्य सरकार ने एहतियातन पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित कर दिया...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

शालिग्राम गिरफ्तार : बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई

मध्य प्रदेश: बागेश्वर धाम मंदिर के बागेश्वर धाम सरकार प्रमुख के रूप में लोकप्रिय धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिगराम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शालिग्राम को कोर्ट में पेश किया गया...
article-image
पंजाब

कंडी संघर्ष कमेटी ने सड़कों पर खड़े सूखे पेड़ों को काटने की मांग की : मट्टू 

गढ़शंकर, 12 अक्तूबर : आज कंडी संघर्ष कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने प्रांतीय संयोजक दर्शन सिंह मट्टू के नेतृत्व में डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी विधायक को गढ़शंकर से बंगा, नंगल रोड, बेहराम से...
article-image
पंजाब

2 तस्कर ग्रिफ्तार : 27 अवैध पिस्तौल (.30 बोर) और 470 जिंदा कारतूस बरामद

फिरोजपुर  :  फिरोजपुर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग फिरोजपुर/फरीदकोट और एसएसओसी फाजिल्का की संयुक्त कार्रवाई में दो हथियार तस्करों को  27 अवैध पिस्तौल (.30 बोर) और 470 जिंदा कारतूस बरामद कर गिरफ्तार किया है।...
Translate »
error: Content is protected !!