शहीद कांस्टेबल अमृतपाल सिंह की शहादत पर उसके घर पहुँच कर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गहरा किया दुख व्यक्त

by

मुकेरियां: समाज विरोधी तत्वों का मुकाबला करते हुए ड्यूटी के दौरान अपनी जान कुर्बान करने वाले पंजाब पुलिस के कांस्टेबल अमृतपाल सिंह की शहादत पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गहरा दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांस्टेबल अमृतपाल सिंह ने मुकेरियाँ में अपनी ड्यूटी निभाते हुए शहीदी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह पीड़ित परिवार का दुख बांटने की विनम्र सी कोशिश है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की सुरक्षा के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले पुलिस मुलाजिमों के परिवारों की मदद करना राज्य सरकार का पहला फर्ज है। उन्होंने कहा कि सरकार की सैनिक बलों (हथियारबंद बलों, अर्ध सैनिक बलों और पुलिस बलों) के जवानों के परिवारों की भलाई यकीनी बनाने की वचनबद्धता के अंतर्गत पीड़ित परिवार की हर मदद की जायेगी। भगवंत सिंह मान ने उम्मीद जाहिर की कि सरकार की तरफ से किया गया यह प्रयास एक तरफ पीड़ित परिवार की मदद करेगा और दूसरी तरफ़ उनका भविष्य सुरक्षित करेगा।

सीएम मान ने इस दौरान एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- शहीद जवान ने ड्यूटी के दौरान अपना कर्तव्य निभाया। अब परिवार का भरण-पोषण करना हमारा नैतिक कर्तव्य है। जिसे हम हर समय निभाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

सिद्धू मूसेवाला पंचतत्व में विलीन : मां ने बाल संवार व पिता ने पगड़ी पहना बेटे को दी अंतिम विदाई : पसंदीदा ट्रैक्टर 5911 पर अंतिम यात्रा

पिता बलकौर सिंह अपनी पगड़ी उतारकर प्रशंसकों को शुक्रिया किया मानसा : मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का मानसा जिले के मूसागांव स्थित उनके खेत में ही अंतिम संस्कार किया गया। उनकी अंतिम यात्रा...
article-image
पंजाब

पूर्व मंत्री आशु की अग्रिम जमानत याचिका खारिज : DSP ने कोर्ट में कहा कि अभी केस में आशु को अब तक नामजद नहीं किया : वकीलों ने कहा- गिरफ्तारी से पहले नोटिस दें

लुधियाना :  लुधियाना में 2,400 करोड़ रुपए के कथित भूमि घोटाले में पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु को बड़ा झटका लगा है। अतिरिक्त सत्र न्यायधीश गुरप्रीत कौर की काेर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत...
article-image
पंजाब

युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला की समाप्त : मृतक ने अपनी मंगेतर, जिसे उसने लाखों रुपए खर्च करके विदेश भेजा था

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : थाना माहिलपुर से प्राप्त जानकारी मुताबिक एक युवक ने अपनी मंगेतर, जिसे उसने 26-27 लाख रुपए खर्च करके कनाडा भेजा परंतु मंगेतर द्वारा उसे विदेश न बुलाए जाने पर जहरीला पदार्थ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने खत्म किया अनशन : 131 दिन बाद खत्म किया अनशन

चंडीगढ़ । किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने रविवार को अपना आमरण अनशन समाप्त कर दिया। डल्लेवाल ने फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानूनी गारंटी सहित आंदोलनकारी किसानों की विभिन्न मांगों को...
Translate »
error: Content is protected !!