शादी में 50 व अंतिम संस्कार में 20 लोग हो सकते इकट्ठा: डीसी

by
सामाजिक, सांस्कृतिक तथा धार्मिक आयोजन पर रोक 21 अप्रैल तक बढ़ी
ऊना : उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज यहां एक आदेश जारी करते हुए कहा है कि जिला ऊना में सभी सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, राजनैतिक, खेलकूद संबंधी एवं अन्य कई प्रकार के सामूहिक आयोजनों पर लगे प्रतिबन्ध को 21 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। उन्होंने कहा कि विवाह के आयोजनों में अधिकतम 50 लोग तथा दाह संस्कार में अधिकतम 20 लोग ही शामिल हो सकते हैं, जिसकी पूर्वानुमति संबंधित एसडीएम नागरिक से लेनी अनिवार्य होगी।
डीसी ने बताया कि विवाह व दाह संस्कार में खाना बनाने तथा परोसने वाले व्यक्तियों को आयोजन से 96 घंटे पूर्व की कोविड-19 नेगिटिव रिपोर्ट अनुमति लेने के समय संबंधित एसडीएम के सामने प्रस्तुत करनी होगी। उन्होंने कहा कि एसडीएम नागरिक आयोजनों का निरीक्षण करवाना सुनिश्चित करेंगे और उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला में सभी धार्मिक स्थानों व अन्य जगहों पर लगने वाले लंगर, भंडारे, सामूहिक भोज, समागम, सभाएं और मेलों पर 21 अप्रैल तक पूर्ण प्रतिबंध जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि धार्मिक स्थानों पर केवल दर्शन करने की अनुमति रहेगी तथा इसके लिए धार्मिक स्थानों के प्रबंधकों द्वारा श्रद्धालुओं के मास्क व सामाजिक दूरी की अनुपालना सुनिश्चित करवाई जाएगी। उपायुक्त ने जिलावासियों से अपील की है कि वे कोरोना महामारी संक्रमण के चलते प्रशासन का सहयोग करें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मिनी प्रो कबड्डी चैंपियनशिप का विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने किया शुभारंभ

खेल शारीरिक विकास और मानसिक दृढ़ता का आधार : विधानसभा अध्यक्ष एएम नाथ। चुवाड़ी : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भाटियात के समोट में आज दो दिवसीय मिनी प्रो कबड्डी चैंपियनशिप-2025 का शुभारंभ...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

भटियात  में खुलेंगे दो उप विकासखंड कार्यालय, राजकीय महाविद्यालय सिहुन्ता का 25 करोड़  की राशि से बनेगा भव्य भवन—विधानसभा अध्यक्ष

एएम नाथ। चंबा (सिहुन्ता) 8 जनवरी :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में  आज राजकीय आदर्श विद्यालय सिहुन्ता के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के साथ आंनदोत्सव  का आयोजन धूमधाम से किया गया। ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिल्ली जैसा कांग्रेस का हाल हिमाचल में भी होगा : राजीव बिंदल

 एएम नाथ। शिमला : हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव का नतीजा विपक्ष के लिए आंखें खोलने वाला है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रो. राम कुमार ने दिल्ली में अनुराग ठाकुर से की मुलाकात

ऊना – प्रदेश भाजपा प्रवक्ता एवं औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने दिल्ली में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात की और उन्हें...
Translate »
error: Content is protected !!