शाहपुर क्षेत्र में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं, स्थानीय आर्थिकी होगी सुदृढ़ : केवल सिंह पठानिया

by

क्षेत्र में पर्यटन विकास को लेकर मुख्यमंत्री से कांगड़ा एयरपोर्ट पर की विस्तृत चर्चा

एएम नाथ। धर्मशाला :  उप मुख्य सचेतक एवं शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा है कि कांगड़ा जिला में पर्यटन विकास को लेकर राज्य सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है और इस दिशा में अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाओं को साकार रूप दिया जा रहा है। इन प्रयासों से न केवल क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए आय और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
केवल सिंह पठानिया ने जानकारी देते हुए बताया कि आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह महोदय के साथ दिल्ली से लौटते समय तथा कांगड़ा एयरपोर्ट पर पर्यटन विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री महोदय को शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में मौजूद पर्यटन की व्यापक संभावनाओं से अवगत करवाया।


उन्होंने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के धारकण्डी क्षेत्र में बोह वैली, तल माता मंदिर, नड्डी, गुणामाता मंदिर तथा खबरू वाॅटर फाॅल जैसे अनेक प्राकृतिक व धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण दर्शनीय स्थल स्थित हैं। यहां की सुंदर, शांत और मनोरम वादियां पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बन सकती हैं। इन स्थलों के सुनियोजित विकास से क्षेत्र को पर्यटन मानचित्र पर एक नई पहचान मिल सकती है।
उप मुख्य सचेतक ने कहा कि इन संभावित पर्यटन स्थलों के समुचित विकास से जहां पर्यटकों को प्रकृति के समीप समय बिताने का अवसर मिलेगा, वहीं स्थानीय लोगों की आर्थिकी भी सुदृढ़ होगी और क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि इन सभी स्थलों के संबंध में मुख्यमंत्री महोदय को कांगड़ा एयरपोर्ट पर विस्तार से जानकारी दी गई है।


केवल सिंह पठानिया ने आगे कहा कि राज्य सरकार द्वारा कांगड़ा जिला में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के लिए राज्य सरकार द्वारा 460 करोड़ रुपये की राशि जारी की जा चुकी है और इस दिशा में कार्य प्रगति पर है। हवाई अड्डे के विस्तारीकरण से न केवल पर्यटकों की आवाजाही में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, बल्कि इसके आसपास के क्षेत्रों में भूमि मूल्यों में भी इजाफा होगा, जिससे स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा में पर्यटन की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। यहां धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ साहसिक पर्यटन, प्रकृति पर्यटन एवं ग्रामीण पर्यटन को भी विकसित किया जा सकता है। इससे विशेषकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और क्षेत्र की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी।
उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन और राज्य सरकार के प्रयासों से कांगड़ा जिला को पर्यटन के क्षेत्र में एक नई ऊंचाई प्राप्त होगी और शाहपुर विधानसभा क्षेत्र पर्यटन विकास की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप मेें विकसित हो सकता है।इस अवसर पर कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार, उपायुक्त हेमराज बैरवा, पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

38 कऱोड़ रुपये की 6 परियोजनाओं को राज्य आपदा मिटिगेशन प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत कर बजट जारी : सुंदर सिंह ठाकुर

कुल्लू 15 मार्च :   मुख्य संसदीय सचिव वन ,ऊर्जा, पर्यटन व परिवहन सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि कुल्लू विधानसभा क्षेत्र को विकास की दृष्टि से आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाया जाएगा इस दिशा में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर की सडक़ों पर कर्मश्यिल वाहन बिना नंबर पलेटों के शरेआम दौड़ रहे पुलिस अधिकांश तौर पर दोपहिया वाहनों के चलान काट कर अपने फर्ज की कर रही इतिश्रि

गढ़शंकर। तहसील गढ़शंकर की बिभिन्न सडक़ों पर कर्मश्यिल वाहन बिना नंबर पलेटों के शरेआम घूम रहे है। लेकि पुलिस ज्यादातर दो पहिया वाहनों के चलान काट कर यातायात नियमों को लागू करने के लिए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हादसा नहीं साजिश है महाकुंभ की भगदड़? ऐसे शुरू हुई थी पूरी वारदात

महाकुंभ में मौनी अमावस्या स्नान से पहले मची भगदड़ ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना में 17 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। लेकिन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिम गौरव आई टी आई को गर्व है कि आई टी आई के ट्रेनियों के अलावा टीचरों को भी सरकारी नौकरियां मिली – सतीश जोशी

ऊना : भारत सरकार व हिमाचल सरकार द्वारा क्राफट ट्रेनिंग स्कीम के अन्तर्गत संचलित हिम गौरव आईटीआई सन्तोषगढ़ में अपना कोर्स पास कर चुके युवा आज विभिन्न मल्टीनेशनल व सरकारी नौकरियां कर रहे हैं...
Translate »
error: Content is protected !!