शाहपुर विस क्षेत्र में सीएम के प्रस्तावित प्रवास की तैयारियां शुरू : 22 अक्तूबर को जनसभा को भी करेंगे संबोधित सीएम: पठानिया

by

धर्मशाला, शाहपुर, 18 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु का शाहपुर में भव्य स्वागत किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु का 22 अक्तूबर को शाहपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रवास प्रस्तावित है। इसके साथ ही एक विशाल जनसभा भी शाहपुर विस क्षेत्र में आयोजित की जाएगी। प्रवास की तैयारियों को लेकर शाहपुर में विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी शाहपुर एवं ब्लॉक् कांग्रेस के सभी अग्रणी संगठनों के पदाधिकारियों सहित कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की बैठक भी आयोजित की गई। इसमें विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु के प्रवास की तैयारियों को लेकर सभी पदाधिकारियों को तैयारियों में जुटने के लिए कहा गया है इसके साथ ही विभिन्न कमेटियां भी गठित की जाएंगी।
विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु ने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए कई सौगातें दी हैं तथा उनका आशीर्वाद हमेशा शाहपुर विस क्षेत्र के लिए मिला है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि आपदा के दौरान भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु ने ग्रांउड जीरो पर रहकर आपदा प्रभावितों की मदद में कोई कमी नहीं छोड़ी है इसी तरह से शाहपुर विस क्षेत्र के आपदा प्रभावितों के लिए भी खुलकर मदद प्रदान की है।
विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि वर्तमान सरकार बिना किसी भेदभाव के समग्र विकास सुनिश्चित कर रही है तथा राज्य सरकार ने 4500 करोड़ का आपदा पैकेज राज्य के प्रभावित क्षेत्रों तथा लोगों के जारी कर पूरे देश भर में एक मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु से शाहपुर विस क्षेत्र के लिए जो भी मांगा है उसको पूरा किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

टीचर ने स्कूल में कराई बेटे की शादी : हाईकोर्ट ने सुनाई वाटर कूलर लगवाने की सजा

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने एक महिला टीचर को सजा सुनाई है। वजह, स्कूल में बेटे की शादी का आयोजना कराना। सजा सुनाई गई है, स्कूल कैंपस में दो वाटर प्यूरीफायर लगवाना। घटना हमीरपुर के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मानव परिंदों से 26 अक्तूबर से 2 नवंबर तक गुलजार होगी बीड़-बिलिंग घाटी : किशोरी लाल

32 देशों के 180 पायलट प्री वर्ल्ड कप में होंगे शामिल,प्रतियोगिता के दौरान बीड़ में आयोजित होगा तीन दिवसीय कार्निवाल बीड़, 9 अक्तूबर :- बीड़-बिलिंग में क्रॉस कंट्री पैराग्लाइडिंग प्री-वर्ल्ड कप की तैयारियों पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पल्लवी की मौत के मामले में निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच करे सरकार : जयराम ठाकुर

क्रिटिकल हालत में प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था, मरीजों के स्वास्थ्य अधिकारों से खिलवाड़ भारत का दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था मोदी की नीतियों का परिणाम एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एसपी बद्दी इल्मा अफरोज लंबी छुट्टी पर : सरकारी आवास भी किया रातों रात खाली

बद्दी :  हिमाचल के सीपीएस व दून के विधायक के साथ चल रहे विवाद के बीच बद्दी पुलिस की एसपी इल्मा अफरोज ने रातों रात सरकारी आवास खाली किया और  लंबी छुट्टी पर चली...
Translate »
error: Content is protected !!