शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई पर बोले नेता प्रतिपक्ष : लोकतंत्र में तानाशाही से सरकार नहीं चलाई जा सकती : जयराम ठाकुर

by

नेता प्रतिपक्ष ने अपने विधानसभा क्षेत्र में कहलाया आंबेडकर सम्मान संपर्क अभियान

एएम नाथ। मंडी :  सराज विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर गए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बयान जारी कर कहा कि लोकतंत्र में सरकार तानाशाही तरीके नहीं अपना सकती है। सत्ता में आने के बाद ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जिस तरीके का तानाशाही रवैया अपना रहे हैं वह लोकतंत्र में मंजूर नहीं है।

सरकार चारों तरफ अपने आप को कर्मचारियों का हितैषी बताते नहीं थकती है लेकिन उनकी एक भी बात सुनने को तैयार नहीं है। जिन मुद्दों को चुनाव पूर्व कांग्रेस के नेताओं ने समर्थन दिया था, जिनके लिए चौक चौराहे पर गला फाड़–फाड़ कर चिल्ला रहे थे। सरकार में आने के बाद सब भूल गए। यहां तक कि जब लोगों ने अपनी मांगे सरकार आने पर दोहराई तो सरकार ने उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की। किसी को नौकरी से निकला, किसी को निलंबित किया तो किसी के खिलाफ मुकदमे दर्ज करवाए। कर्मचारियों से लेकर आम जन के हितों के मुद्दों पर सरकार पूरी तरीके से बेनकाब हो चुकी है।


जयराम ठाकुर ने कहा कि राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने 16 अप्रैल 2025 को हिमाचल सरकार को अपनी मांगों को लेकर पत्र भेजा था और सरकार ने वार्ता के स्थान पर आंदोलन को दबाने का प्रयास किया। जिसकी वजह से शिक्षकों में रोष बढ़ गया। आंदोलन की स्थिति में सरकार को वार्ता करनी चाहिए थी परंतु उसने प्रतिशोधात्मक कार्यवाही करते हुए राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यापकों को निलंबित कर दिया। अब सत्र शुरू हो गया है लेकिन बच्चों की शिक्षा का क्या होगा इससे सरकार को कोई मतलब नहीं है। बच्चे ही इस प्रदेश का भविष्य है और उनके भविष्य को बेहतर बनाने का काम शिक्षा करती है। लेकिन सरकार के पास शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए कोई योजना नहीं है।
लोकतंत्र में लोगों की अपनी बातें रखने का अधिकार है सरकार का काम है उनको सुनना और विवेकपूर्ण विचार करना। सरकार लोगों की आवाज सुनने के बजाय 900 से ज्यादा शिक्षकों पर झूठे मुकदमे दर्ज करवा रही है जो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। इस तरीके से लोगों की आवाज को दबाया जाना लोकतंत्र के लिए सही नहीं है। तानाशाही से लोकतंत्र में सरकार नहीं चलती है, मुख्यमंत्री को यह बात ध्यान रखनी चाहिए।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर में अपने विधानसभा क्षेत्र सराज के खनेरी और खूनागी में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर सम्मान संपर्क अभियान के अंतर्गत सराज के खनेरी गांव में संपर्क अभियान के तहत अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग से संबन्ध रखने वाले प्रबुद्धजनों से भेंट की और बाबा साहेब के योगदान के बारे में बातचीत की। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठजनों के साथ बाबा साहेब के अतुलनीय योगदानों के संबन्ध में चर्चा भी की। उन्होंने बताया कि संविधान निर्माता “भारत रत्न” डॉ. भीमराव आम्बेडकर जी ने दलितों, पिछड़ों और महिलाओं के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनका मानना था कि सामाजिक न्याय के बिना लोकतंत्र अधूरा है।

भाजपा भी इसी राह पर आगे बढ़ रही है। कांग्रेस के नेताओं द्वारा बाबा साहेब का सदैव अपमान किया गया। के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू से लेकर वर्तमान की कांग्रेस नेताओं ने समय-समय पर बाबा साहेब काअपमान किया। उन्हें भारत रत्न भी तब मिला जब केंद्र में भाजपा के सहयोग से सरकार बनी। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने बाबा साहेब से जुड़े स्थलों को पंच तीर्थ बनाया। जिससे बाबा साहब की धरोहर के साथ-साथ उनकी स्मृतियों का भी संरक्षण और संवर्धन किया जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत मास्टर ट्रेनर के प्रशिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राहुल चौहान ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चंबा, 26 फरवरी लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत जिला चंबा के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए जिला स्तरीय व निर्वाचन क्षेत्रवार स्तरीय मास्टर ट्रेनर के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में प्राकृतिक विधि से उगाई गई गेहूं की खरीद शुरू : 60 रुपये प्रति किलो की दर से खरीद रहा है कृषि विभाग

विभाग द्वारा चुवाड़ी, बनीखेत, चंबा में शुरू किए गए हैं क्रय केंद्र विभाग से पंजीकृत किसानों को 10 जून तक मिलेगी बिक्री की सुविधा एएम नाथ। चम्बा :  ज़िले के किसानों द्वारा प्राकृतिक रूप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा में स्वास्थ्य अधोसंरचना को मिला नया विस्तार : छात्रावास और आवासीय क्वार्टरों का किया लोकार्पण

विद्यार्थियों और स्वास्थ्य कर्मियों को बेहतर सुविधाएं, मुख्यमंत्री ने गिनाईं नई स्वास्थ्य परियोजनाएं आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में बड़ा कदम, छात्रावास व आवासीय भवनों से मजबूत होगा संस्थान एएम नाथ। चम्बा :  प्रदेश...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दंपति ने 2.25 लाख में बेचा 3 दिन का मासूम : बहादुरगढ़ पुलिस ने किया रेस्क्यू …अंतरराज्यीय बच्चा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश

झज्जर / फरीदकोट : पंजाब के फरीदकोट जिले के एक दिहाड़ी मजदूर दंपति द्वारा अपने महज तीन दिन के नवजात बेटे को सवा दो लाख रुपये में बेचने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।...
Translate »
error: Content is protected !!