शिक्षण संस्थानों में चलाई जाएंगी स्वीप गतिविधियां – कुलबीर सिंह राणा

by

एसडीएम एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी ने बैठक में दिए निर्देशए

एम नाथ। भरमौर :एसडीएम एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी भरमौर कुलबीर सिंह राणा की अध्यक्षता में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्य एवं मुख्य अध्यापकों के साथ आज लघु सचिवालय पट्टी में एक बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में लोकसभा निर्वाचन-2024 के दौरान मतदान प्रतिशतता को बढ़ाने के लिए उन्होंने हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि एक विस्तृत स्वीप योजना को तैयार किया गया है तथा जल्द सभी संबंधित शिक्षण संस्थानों के प्रभारियों के साथ इसे साझा किया जाएगा।
बैठक में मुख्यता रैली, डीबेट, पोस्टर मेकिंग, मतदाता निमंत्रण पत्र, भाषण इत्यादि विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
उन्होंने कहा कि जिन स्कूलों में प्रोजेक्टर उपलब्ध हैं वह अपने स्कूलों में प्रोजेक्टर के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम भी बच्चों को दिखा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि मिशन-414 के तहत व मिशन 22 गोइंग टू 72 के तहत चिन्हित किए गए मतदान केन्द्रों में विशेष प्राथमिकता रखी जाए।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार निर्वाचन सुनील शर्मा एवं विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के प्रधानाचार्य एवं मुख्य अध्यापक उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अमरटेक्स फैमिली मार्ट का भव्य शुभारंभ बद्दी को मिला नया प्रीमियम पारिवारिक ख़रीदारी केंद्र

शहरवासियों में दिखा विशेष उत्साह बद्दी, 23 जनवरी (तारा) : औद्योगिक नगरी बद्दी में शुक्रवार को अमरटेक्स फैमिली मार्ट का भव्य एवं गरिमामय शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर अमरटेक्स इंडस्ट्रियल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

थाना में कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्रीमद भागवत कथा : पहले दिन श्रीमदभागवत कथा का महत्व सुनाया

बद्दी, 15 मार्च.: थाना पंचायत के उपरला थाना में बाबा बालक नाथ मंदिर में श्री मदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन ग्रामवासियों के सहयोग से किया गया। पहले दिन कथावाचक भगवान दास ने श्रीमदभागवत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घरेलू सिलिंडरों की उपलब्धता पर प्रतिदिन समीक्षा करेंगे सभी उपायुक्त

एएम नाथ। शिमला :  राज्य में घरेलू सिलिंडरों की उपलब्धता पर सभी उपायुक्त प्रतिदिन समीक्षा करेंगे। वह इसकी रिपोर्ट राज्य सरकार को देंगे। यह निर्देश मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने जारी किए हैं। मुख्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीआईएसई’ सॉफ्टवेयर में डाटा एंट्री को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला 21 को

ऊना, 20 मार्च। लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत निर्वाचन आयोग के ‘नेक्स्ट जेन डीआईएसई’ सॉफ्टवेयर में चुनावी कर्मियों की डाटा एंट्री को लेकर 21 मार्च को प्रशिक्षण कार्यशाला रखी गई है। यह कार्यशाला डीआरडीए सभागार...
Translate »
error: Content is protected !!