शिक्षा गुणवत्ता में हिमाचल 21वें से पांचवें स्थान पर पहुंचा : संजय अवस्थी

by

शिक्षा क्षेत्र पर इस वित्त वर्ष में खर्च किए जा रहे 9,660 करोड़ रुपये, बथालंग स्कूल के वार्षिक समारोह में 250 मेधावी विद्यार्थी सम्मानित

एएम नाथ।  अर्की।  प्रदेश सरकार की ओर से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। हिमाचल प्रदेश शिक्षा गुणवत्ता के क्षेत्र में 21वें स्थान से पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। यह बात अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बथालंग के क्लस्टर स्तरीय वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही बेहतर भविष्य की नींव है। प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को घर-द्वार के समीप बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं से युक्त राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूलों की स्थापना इसी दिशा में किए जा रहे प्रयास हैं। उन्होंने बताया कि चालू वित्त वर्ष में शिक्षा क्षेत्र पर 9,660 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।May be an image of one or more people and dais

किताबी ज्ञान के साथ नैतिक मूल्यों पर भी दें जोर

संजय अवस्थी ने शिक्षकों से आग्रह किया कि वे विद्यार्थियों को किताबी जानकारी तक सीमित न रखें, बल्कि विषय का गहन ज्ञान और व्यावहारिक समझ भी विकसित करें। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर सीखने और ज्ञान प्राप्त करने के लिए प्रयासरत रहने की सलाह दी।

उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को नैतिक मूल्यों, परंपराओं और लोक संस्कृति की जानकारी देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों का समावेश ही युवाओं को जिम्मेदार और परिपक्व नागरिक बनाता है।

नशे से दूर रखने में अभिभावकों की भूमिका अहम

विधायक ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखना हम सभी का नैतिक दायित्व है। इसमें अभिभावकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। माता-पिता को बच्चों के साथ नियमित संवाद बनाए रखना चाहिए और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से भी नशे से दूर रहने की अपील की।

12 स्कूलों के 250 विद्यार्थियों को किया सम्मानित

समारोह के दौरान बथालंग क्लस्टर के 12 विद्यालयों के लगभग 250 विद्यार्थियों को शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

विकास कार्यों के लिए लाखों रुपये देने की घोषणाएं

संजय अवस्थी ने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास उनका प्रमुख ध्येय है और इसके लिए विकास कार्यों में धन की कमी नहीं आने दी जा रही है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत रोहांज जलाणा में विभिन्न विकास कार्यों के लिए लगभग 54 लाख रुपये उपलब्ध करवाए गए हैं।

उन्होंने विद्यालय की पाकशाला के निर्माण के लिए पहले दिए गए एक लाख रुपये के अतिरिक्त दो लाख रुपये और बॉक्सिंग रिंग का कार्य पूरा करने के लिए पूर्व में दी गई राशि के अतिरिक्त एक लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने स्थानीय प्राथमिक पाठशाला में छत निर्माण के लिए भी दो लाख रुपये स्वीकृत किए।

इसके अलावा ग्राम पंचायत प्लानिया, चईंयाधार और रोहांज जलाणा के लिए सोलर लाइट उपलब्ध करवाने की घोषणा की। उन्होंने आयोजन समिति को 21 हजार रुपये और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को 5,100 रुपये देने की भी घोषणा की।

लोगों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए निर्देश

समारोह के बाद विधायक ने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

अभिभावक-शिक्षक संघ की अध्यक्ष मीना शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया, जबकि विद्यालय की प्रधानाचार्य उपासना सूद ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्लानिया की प्रधान मीनाक्षी, ग्राम पंचायत रोहांज जलाणा की प्रधान नम्रता ठाकुर, जय प्रकाश प्रधान कोटली, प्लानिया पंचायत के पूर्व प्रधान टेकचंद, मनसा राम, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता रानी, पुलिस उप अधीक्षक दाड़लाघाट नवीन झालटा, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड अर्की के अधिशासी अभियंता संदीप कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति, शिक्षक, विद्यार्थी और अभिभावक उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

आगामी लोकसभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत ज़िला शिकायत निवारण समिति गठित

सोलन :  ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने आगामी लोकसभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत ज़िला शिकायत निवारण समिति का गठन किया है। इस सम्बन्ध में आवश्यक आदेश जारी किए गए हैं। यह...
हिमाचल प्रदेश

पंचायत समिति सुजानपुर के सभी 15 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित

एएम नाथ।  सुजानपुर : पंचायत समिति सुजानपुर के सभी 15 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। चुनाव परिणाम इस प्रकार हैं : पंचायत समिति सुजानपुर : कुल वार्ड 15 1. डेरा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेहनतकश हाथों को मिला कामगार कल्याण बोर्ड का सहारा, बच्चों के सपनों में भरे रंग

रोहित जसवाल/ एएम नाथ । ऊना, 4 मार्च. ऊना जिले के बसाल में नरेश कुमार का एक छोटा-सा घर है। छह सदस्यों के इस परिवार की रोज़ी-रोटी नरेश के रंग-रोगन के काम पर ही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंडी के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा : मुख्यमंत्री के निर्देश पर पहुंचे मंत्री ने लिया स्थिति का जायजा, प्रभावितों को हर संभव सहायता का दिया भरोसा

एएम नाथ। मंडी, 30 जुलाई :   लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंगलवार तड़के हुई भीषण वर्षा से प्रभावित मंडी शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर...
Translate »
error: Content is protected !!