शिमला ग्रामीण खेल महाकुंभ में पहली बार महिलाओं ने भी दिखाया दमखम, 10 हजार प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

by

क्रिकेट के साथ कबड्डी, वॉलीबॉल और बैडमिंटन भी प्रतियोगिता में शामिल, विक्रमादित्य सिंह ने सुन्नी में किया समापन

एएम नाथ। शिमला, 15 नवंबर। शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में आयोजित खेल महाकुंभ-2026 इस बार युवाओं के साथ महिलाओं और बुजुर्गों की भागीदारी को लेकर खास रहा। करीब एक महीने तक चली प्रतियोगिताओं में लगभग 10 हजार प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। खास बात यह रही कि पहली बार क्रिकेट के अलावा कबड्डी, वॉलीबॉल और बैडमिंटन को भी प्रतियोगिता में शामिल किया गया, जिससे महिलाओं को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला।

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रविवार को सुन्नी में आयोजित खेल महाकुंभ के समापन समारोह में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं केवल जीत और हार तक सीमित नहीं होतीं, बल्कि स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती हैं।

उन्होंने कहा कि महिलाओं की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए इस बार क्रिकेट के साथ अन्य खेलों को भी शामिल किया गया। प्रतियोगिता में चयनित शीर्ष चार टीमों को प्रदेश स्तर पर खेलने के लिए हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने और उन्हें नशे से दूर रखने के लिए प्रयास कर रही है। भविष्य में भी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

### 10.37 करोड़ की विकास परियोजनाएं जनता को समर्पित

खेल महाकुंभ के समापन समारोह से पहले मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सुन्नी तहसील में 10.37 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इनमें सतलुज नदी पर थली में 9.53 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 145 मीटर लंबा स्पैन स्टील सस्पेंशन पुल प्रमुख है। इसके अलावा 84 लाख रुपये की लागत से निर्मित लोक निर्माण विभाग के सरकारी आवासों का भी उद्घाटन किया गया।

उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान नदी पर बना पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके मरम्मत एवं पुनर्निर्माण के लिए बजट उपलब्ध करवाया गया और काम पूरा होने के बाद इसे जनता को समर्पित कर दिया गया है।

### तपड़ी के पास बड़े पुल के निर्माण की योजना

लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नई योजनाओं पर काम किया जा रहा है। तपड़ी पुल के समीप नदी में जलस्तर बढ़ने की समस्या को देखते हुए भविष्य में बड़े पुल के निर्माण की योजना तैयार की जाएगी। इससे मंडी सहित आसपास के क्षेत्रों में आवागमन सुगम बनाने में मदद मिलेगी।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सड़क निर्माण से जुड़े कई कार्य भी स्वीकृत किए गए हैं। प्रदेश सरकार आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ स्थानीय युवाओं और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दिल्ली में भाजपा संगठनात्मक लोकतंत्र का शंखनाद : राष्ट्रीय अध्यक्ष के नामांकन में उमड़ा हिमाचल का नेतृत्व

प्रदेश संगठन राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ चट्टान की तरह खड़ा एएम नाथ। नई दिल्ली :  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय, नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया के तहत आयोजित नामांकन...
हिमाचल प्रदेश

फलदार पौधों को कोहरे से बचाने के लिए उप निदेशक ने बागवानों को दी सलाह कोहरे से आम एवं पपीतें के पौधे ज्यादा प्रभावित होते हैं – केके भारद्वाज

बागवान समय रहते बरतें एहतियात ऊना, 14 दिसम्बर – सर्दियों में फलदार पौधों को कोहरे से बचाने के लिए उप निदेशक उद्यान केके भारद्वाज ने बागवानों को विशेष एहतियात बर्तने की सलाह दी। उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रतिस्पर्धा के दौर में सिर्फ मेहनत नहीं, स्मार्ट प्लानिंग भी जरूरी: DC राहुल कुमार

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को बिलासपुर कॉलेज में करियर काउंसलिंग वर्कशॉप में बोले उपायुक्त एएम नाथ। बिलासपुर, 05 दिसम्बर: युवाओं को सिविल सेवाओं और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मार्गदर्शन प्रदान करने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जालंधर में आतंकवादी गिरफ्तार : CM मान के दौरे से पहले पुलिस को मिली बड़ी सफलता BSF हेडक्वार्टर के बाहर ब्लास्ट से जुड़े तार

एएम नाथ। जालंधर : पंजाब में लगातार सामने आ रहे धमाकों और ग्रेनेड हमलों के बीच जालंधर पुलिस ने एक आतंकवादी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पाकिस्तान की...
Translate »
error: Content is protected !!