श्रीखंड महादेव यात्रा आज से शुरू : पहला जत्था डीसी कुल्लू ने रवाना किया

by

एएम नाथ।  कुल्लू  :  श्रीखंड महादेव यात्रा आधिकारिक तौर पर आज यानि रविवार से शुरू हो गई है। आज से 27 जुलाई तक चलने वाली इस यात्रा के शुभारंभ के लिए पिछले कल 13 जुलाई को यात्रा ट्रस्ट की अध्यक्ष एवं डीसी कुल्लू तोरुल एस रवीश ने जाओं, बड़ींगचा से 3 किलोमीटर पैदल चलकर बेस कैंप सिंह गाड़ देर शाम पहुंची।bबेस कैंप सिंह गाड़ में उन्होंने श्रीखंड सेवा समिति अरसू, रामपुर, हमीरपुर, के पंडाल में शिव भक्तों के साथ संध्याकाल की शिव आरती में हिस्सा लिया।

इस दौरान उनके साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ट उपाध्यक्ष एवं यात्रा ट्रस्ट के संस्थापक बुद्धि सिंह ठाकुर, जिला परिषद अध्यक्ष कुल्लू पंकज परमार, यात्रा ट्रस्ट के उपाध्यक्ष एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह, तहसीलदार निरमंड जयगोपाल शर्मा, डीएसपी चंद्र शेखर कायथ, ट्रस्ट, सदस्य गोविंद शर्मा, जिला परिषद सदस्य पूर्ण ठाकुर, स्थानीय पंचायत की प्रधान सुषमा कटोच उप प्रधान ओम प्रकाश ठाकुर, जुआगी के उप प्रधान रणजीत ठाकुर,मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने लंगर का विधिवत उद्घाटन भी किया और अपने हाथों से शिव भक्तों को लंगर का स्वादिष्ट खाना भी परोसा।

 पहला जत्था रवाना :  सुबह करीब 5 बजे डीसी ने महादेव के पवित्र धाम श्रीखंड कैलाश पर्वत के लिए हरी झंडी दिखाकर 70 श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना किया। 8 बजे तक करीब 1100 शिव भक्त श्रीखंड कैलाश पर्वत के लिए रवाना हो गए हैं। डीसी ने बताया कि इस बार की श्रीखंड यात्रा के लिए प्रशासन द्वारा यात्रियों के लिए पूरे इंतजाम किए गए हैं। यात्रा से पूर्व श्रीखंड के रास्ते बनकर तैयार किए हैं और रास्ते में पानी की व्यवस्था सुचारू रूप से तैयार कर दी गई है। यात्रा में पुलिस, रेस्क्यू, एसडीआरएफ, मेडिकल, रेवन्यू, की टीमें हर बेस कैंप पर तैनात की गई है। उन्होंने शिव भक्तों से यात्रा में द्रव्यों मादक पदार्थों का सेवन न करें और साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने की अपील भी की है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर में गैर-कानूनी माइनिंग के खिलाफ कार्रवाई…..तीन टिपर जब्त

गढ़शंकर: माइनिंग डिपार्टमेंट ने गढ़शंकर इलाके में रात 10 से 11 बजे के बीच रूटीन चेकिंग की। इस दौरान गैर-कानूनी माइनिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई और बिना जरुरी कागज़ात के मिनरल ले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा जिला में 1224 निराश्रित बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ स्टेट का दर्जा : निराश्रित बच्चों के सपनों को सुखाश्रय ने लगाए स्वाभिमान के पंख

अभिभावक के रूप में बच्चों का सुनहरी भविष्य बुन रही सुख की सरकार धर्मशाला, 03 सितंबर। सुखाश्रय ने निराश्रित बच्चों के सपनों को साकार करने में स्वाभिमान के पंख लगा दिए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

2 साल में सुक्खू सरकार ने लिया 30000 करोड़ का कर्ज : हिमाचल प्रदेश का कर्ज लाख करोड़ रुपये पार , मंत्री ने रखा ब्यौरा

एएम नाथ।  शिमला :  हिमाचल प्रदेश की आर्थिक स्थिति खराब चल रही है और अब कर्ज की सीमा एक लाख करोड़ रुपये पार कर गई है. सूबे का कर्ज का आंकड़ा एक लाख करोड़...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एक लाख रुपये का अंशदान रैडक्रॉस सोसाइटी को रि. प्रोफेसर धर्मपाल ने दिया

एएम नाथ।  हमीरपुर 03 जनवरी। गरीब, असहाय एवं जरुरतमंद लोगों की मदद करने वाली जिला रैडक्रॉस सोसाइटी में आर्थिक अंशदान देने के लिए कई लोग आगे आ रहे हैं। नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल...
Translate »
error: Content is protected !!