श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट 30 जून से शुरू करेगा 13वां विशाल भंडारा : ठेकेदार कुलभूषण शौरी के नेतृत्व में लंगर का पोस्टर जारी किया

by

गढ़शंकर, 9 जून  – श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट, रजि. गढ़शंकर द्वारा समस्त क्षेत्रवासियों के सहयोग से श्री अमरनाथ जी व अन्य धार्मिक स्थलों की तीर्थ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए 30 जून से 13वां विशाल भंडारा शुरू किया जा रहा है। इस संबंध में ट्रस्ट के चेयरमैन ठेकेदार कुलभूषण शौरी के नेतृत्व में लंगर कमेटी की एक बैठक हुई। इस बैठक के दौरान लंगर कमेटी की तैयारियों को लेकर सदस्यों की ड्यूटियां लगाई गई। इस अवसर पर लंगर कमेटी के चेयरमैन ठेकेदार कुलभूषण शौरी ने समस्त सदस्यों की उपस्थिति में लंगर कमेटी का पोस्टर जारी किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी पनसप गोदाम गढ़शंकर नजदीक होशियारपुर रोड पर 30 जून सोमवार से 13वां विशाल भंडारा लगाया जा रहा है। जो शिव इच्छा तक जारी रहेगा। लंगर कमेटी ने सभी क्षेत्रवासियों को इस अवसर पर बढ़-चढ़कर आने का खुला निमंत्रण दिया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में लंगर कमेटी के सभी सेवादारों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उल्लेखनीय है कि लंगर कमेटी द्वारा हर वर्ष यह विशाल भंडारा लगातार 35-40 दिनों तक लगाया जाता है, जिसमें प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु लंगर छकते हैं। इस अवसर पर ठेकेदार कुलभूषण शौरी के अलावा योगराज गंभीर, विनोद प्रभाकर, हरपाल सिंह बेदी, अजय अग्निहोत्री, विनय शर्मा, राजीव अरोड़ा, चेतन गुलाटी, विनीत लंब, आचार्य आशीष वशिष्ट, पूर्व सरपंच जसविंदर सिंह व सहजप्रीत सिंह आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पाकिस्तान ने शव लेने से किया इनकार – भारत-पाक सरहद पर घुसपैठ करता पाकिस्तान का नागिरक ढेर : बरामद हुआ ये सामान

फाजिल्का। भारत-पाक सरहद की चौकी सादकी के निकट सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे एक पाकिस्तानी नागरिक ने भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास किया, जिसे डयूटी पर तैनात संतरी ने उसको रुकने को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भड़के केंद्रीय मंत्री -भाजपा आई तो मुश्किल होगी : पुलिस ध्यान रखे कि सत्ता बदलती रहती

भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के दो करीबी सहयोगियों को अरेस्ट करने पर राजनीतिक बवाल मचा हुआ है। बिट्टू ने भगवंत मान सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि हमारी...
article-image
पंजाब

टीचर है ..भाजपा नेता के साथ संबंध बनाने वाली महिला !.. मनोहर लाल धाकड़ से पहले से थी दोस्ती, ट्रांसफर के लिए ब्लैकमेलिंग की जताई जा रही आशंका

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के बीजेपी नेता मनोहर लाल धाकड़ का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए दिखाई दिए थे। इस...
article-image
पंजाब

शादी में बज रहा था डीजे, अचानक बुलानी पड़ी पुलिस : चोर वेटर की ड्रेस पहनकर पहुंचा और मौका पाते ही दूल्हे की मां का पर्स चोरी कर फरार

समराला:  समराला के निजी पैलेस में शादी समारोह चल रहा था। शादी में आए लोग खाने-पीने और डांस में मशगुल थे। वहीं, दूल्हा गुरशरणदीप सिंह की मां मनजीत कौर अपने बेटे की शादी की...
Translate »
error: Content is protected !!