श्री गुरु रविदास जी महाराज के प्रकाश पर्व पर 4 से 6 फरवरी तक प्रदेश स्तरीय समागम, सभी तैयारियां मुकम्मल: DC आशिका जैन

by

गढ़शंकर , 3 फरवरी : श्री गुरु रविदास जी महाराज के प्रकाश पर्व के अवसर पर 4 से 6 फरवरी तक श्री खुरालगढ़ साहिब, गढ़शंकर में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय समागम की सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर आशिका जैन ने आज श्री खुरालगढ़ साहिब पहुंचकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ कार्यक्रम की तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया तथा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस अवसर पर पर्यटन विभाग के डायरेक्टर संजीव तिवाड़ी भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे।

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने बताया कि 4 फरवरी को श्री खुरालगढ़ साहिब में सुबह श्री अखंड साहिब जी का पाठ आरंभ किया जाएगा, जबकि 6 फरवरी को विधिवत रूप से पाठ के भोग डाले जाएंगे। उन्होंने बताया कि 6 फरवरी को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान विशेष रूप से समागम में शिरकत करके गुरु चरणों में शीश नवाएंगे। इसके अलावा तीन दिवसीय इस प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक एवं अन्य गणमान्य हस्तियां गुरु चरणों में हाजिरी लगाएंगी।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि साफ-सफाई, पेयजल, बिजली आपूर्ति, शौचालय, स्वास्थ्य सेवाएं, यातायात एवं पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही मेडिकल कैंप, एंबुलेंस सेवाएं तथा फायर सेफ्टी के पुख्ता इंतजाम रखने के निर्देश भी दिए गए।

उन्होंने कहा कि भीड़ प्रबंधन के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, बैरिकेडिंग तथा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) निकास कुमार, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य) अमरबीर कौर भुल्लर, नगर निगम कमिश्नर ज्योति बाला, एसडीएम मुकेरियां ओएशी मंडल, एसडीएम गढ़शंकर संजीव कुमार, एसडीएम दसूहा कंवलजीत सिंह, एसडीएम टांडा लवप्रीत सिंह, सहायक कमिश्नर परमप्रीत सिंह, आरटीओ अमनदीप कौर, एसपी नवनीत कौर, एसपी मनप्रीत शिमार, एसपी मेजर सिंह, डीएसपी दलजीत सिंह खख सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दरिया किनारे घूमने, नहाने व सैल्फी न लेने की अपील की : डैम का पानी छोडऩे संबंधी पहले जारी की जाएगी चेतावनी, लोग अफवाहों पर न करें विश्वास : डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल

होशियारपुर, 23 अगस्त: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में हो रही तेज बारिश के चलते पौंग डैम में पानी का स्तर धीरे-धीरे बड़ रहा है और आने वाले दिनों में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मृतक के परिजनों से मिलने जा रहे भाजपा के प्रतिनिधि मण्डल को पुलिस ने रोका : सत्तापक्ष के नेताओं के शह देने का यह परिणाम : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

चंबा : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में सलूणी हत्याकाण्ड में मृतक के परिजनों से मिलने जा रहे भाजपा के प्रतिनिधि मण्डल को चंबा पुलिस ने सलूणी बॉर्डर स्थित चोहड़ा डैम के पास...
article-image
पंजाब

पंजाब में भाजपा सरकार बनने पर खेल और खिलाड़ियों को दी जाएंगी विशेष सहूलतेः डा. रमन घई

पंजाब राज इंटर जिला प्राइमरी स्कूल खेलों में गोल्ड जीतने पर प्रजनय का सम्मान होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : भाजपा स्पोर्टस सैल पंजाब की तरफ से प्रजनय चौधरी को पंजाब राज इंटर जिला प्राइमरी स्कूल खेलों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ABVP के गौरव वीर सोहल बने अध्यक्ष : गौरव वीर सोहल ने 2953 वोट लेकर जीत की हासिल

चंडीगढ़ : पंजाब यूनिवर्सिटी के चुनाव में एबीवीपी की ओर से जीत दर्ज कर ली गई है। पहली बार एबीवीपी से गौरव वीर सोहल ने 2953 वोट लेकर जीत हासिल की है। वहीं, वाइस...
Translate »
error: Content is protected !!