संभल के दंगाइयों से मिलने की जिद राहुल पर पड़ी भारी – लोगों ने दौड़ा-दौड़ा कर कांग्रेसियों को पीटा

by
लखनऊ। संभल जाने के लिए अड़े राहुल गांधी-प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश पुलिस ने बॉर्डर से वापस भेज दिया है। राहुल ने इस दौरान अफसरों से बात की और कहा कि वो अकेले पुलिस की गाड़ी में जाना चाहते हैं लेकिन बात नहीं बनी।
राहुल-प्रियंका 2 घंटे तक बॉर्डर पर डेट रहे लेकिन उन्होंने वापस लौटना पड़ा। इधर राहुल के काफिले की वजह से गाजीपुर बॉर्डर पर 5 किमी लंबी जाम लग गई, जिस वजह से लोग भड़क गए।
भड़के लोगों ने पीट दिया
गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस चेकिंग की वजह से लगे लंबे जाम को लेकर लोग आक्रोशित हो गए और उनकी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बहस हो गई। बात इतनी बढ़ गई की लोग अपने आपा खो बैठे और कांग्रेसियों को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। पुलिस ने बीच बचाव करके मामला शांत कराया।
जानिए मामला क्या है?
बता दें कि 24 नवंबर, रविवार को जामा मस्जिद के सर्वे का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने कई वाहनों को जलाकर ख़ाक कर दिया। हिंसक भीड़ पुलिस पर भारी मात्रा में पथराव कर रही थी। छतों से पुलिस पर पत्थर फेंके जा रहे थे। इस हिंसा में 5 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 31 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, इसमें 4 महिलाएं भी शामिल हैं। हिंसा के बाद से लोग अपने घरों में ताला लगाकर गायब है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पानी की एक बूंद नहीं, दूसरे राज्यों को देने के लिए : रावी-ब्यास जल ट्रिब्यूनल में बोले पंजाब मुख्यमंत्री मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को रावी-ब्यास जल ट्रिब्यूनल के सामने राज्य का आधिकारिक पक्ष रखा। इसके साथ ही उन्होंने इस पक्ष की वकालत करते हुए साफ कहा कि पंजाब के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कृषि व पशुपालन मंत्री प्रोफेसर चंद्र कुमार ने किया कुक्कुट हैचरी सरोल का शिलान्यास : सरोल में सवा दो करोड़ से बनेगा कुक्कुट हैचरी : प्रोफेसर चंद्र कुमार 

एएम नाथ। चम्बा  :  कृषि व पशुपालन मंत्री प्रोफेसर चंद्र कुमार ने चंबा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सरोल में लगभग सवा दो करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले कुक्कुट हैचरी का शिलान्यास किया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कविता के लिए सुक्खू सरकार बनी अभिभावक : मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना से पहले पढ़ाई के लिए मदद, अब शादी के लिए भी मिली दो लाख की सहायता जिले में अब तक 24 बेटियों के विवाह के लिए दी जा चुकी 48 लाख की सहायता

ऊना, 27 जून। किस्मत की दुश्वारियों से जूझती कविता के लिए हिमाचल की ‘सुक्खू सरकार’ सगे अभिभावक से कम नहीं है। ऊना जिले के जलग्रां टब्बा गांव की 24 वर्षीय कविता के सिर से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घरेलू हिंसा जैसी कुरीति की समाप्ति के लिए पारिवारिक मूल्यों की विरासत को संजोए रखना अनिवार्य: डॉ. डेज़ी ठाकुर

राज्य महिला आयोग ने घरेलू हिंसा पर किया एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन ऊना – हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग के सौजन्य से आज बचत भवन ऊना में घरेलू हिंसा अधिनियम, 2005 के तहत...
Translate »
error: Content is protected !!