सचिव निलंबित, ग्राम पंचायत मझोली के : वित्तीय अनियमितताओं के मद्देनजर

by

शिमला 23 नवंबर – अतिरिक्त उपायुक्त एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद शिमला अभिषेक वर्मा ने आज यहां आदेश जारी करते हुए बताया कि विकास खण्ड कुपवी की ग्राम पंचायत मझोली के पंचायत सचिव नरेश शर्मा को वित्तीय अनियमितताओं के मद्देनजर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है और उनके खिलाफ अनुशासनहीनता की विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि लंबित समय में पंचायत सचिव नरेश शर्मा का नियुक्ति का स्थान खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय कुपवी निर्धारित किया गया है।
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि पंचायत सचिव नरेश शर्मा को विकासखण्ड कुपवी की ग्राम पंचायत मलाट, कुलग व जुबली में भी लाखों रुपए की वित्तीय अनियमितताओं के लिए ऑडिट रिपोर्ट में दोषी ठहराया गया है।
अभिषेक वर्मा ने कहा कि वित्तीय अनियमितताओं के लिए दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मणिकर्ण में हंगामे के बाद बिलासपुर के गरामौड़ा में पंजाब के श्रद्धालुओं ने किया चक्का जाम

बिलासपुर : मणिकर्ण में गत रात हुई घटना के बाद अब पंजाब के श्रद्धालुओं ने बिलासपुर जिले में प्रदेश के प्रवेश द्वार गरामौड़ा में पुलिस की ओर से रोके जाने के बाद बाइकों पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसडीएम सलीम आज़म ने करीब 1 दर्जन शिकायतों के उचित समाधान को जारी किए दिशा निर्देश

धीरा में शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित धीरा, 21 नवम्बर :  धीरा में आज उपमंडल स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम धीरा सलीम आज़म ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधवा और अन्य एकल नारियों को मकान निर्माण के लिए मिलेंगे 3-3 लाख रुपये – हमीरपुर में 52,711 लोगों को मिल रही है सामाजिक सुरक्षा पेंशन : सुरेश कुमार

विधायक ने अधिकारियों को दिए इस योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश रोहित जसवाल।  हमीरपुर 13 फरवरी। जिला कल्याण समिति की बैठक वीरवार को विधायक सुरेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें...
article-image
हिमाचल प्रदेश

न सरकार आपदा से बचाव को लेकर गंभीर थी और नहीं राहत को लेकर : जयराम ठाकुर

आपदा की घड़ी में भी सरकार द्वारा झूठ बोलना सरकार की असंवेदनशीलता मानसून के पहले तैयारी से जुड़े कोई भी हाई लेवल बैठक नहीं हुई एएम नाथ। चम्बा :  आपदा प्रभावितों से मिलने चम्बा...
Translate »
error: Content is protected !!