सतलुज सदन में बीबीएमबी के चीफ व अन्य अधिकारियों के साथ के एमएलए हरजोत बैंस ने मीटिंग

by

नंगल: आम आदमी पार्टी के नव निर्वाचित विधायक एडवोकेट हरजोत सिंह बैंस गत दिवस सिविल अस्पताल नंगल के अचानक दौरे के उपरांत बीबीएमबी के सतलुज सदन में पहुंचे। जहां उनका विभागीय उच्च अधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। बीबीएमबी के चीफ सी.पी. सिंह, डिप्टी चीफ हुसन लाल कंबोज तथा अन्य अधिकारियों द्वारा एडवोकेट बैंस को फूलों के गुलदस्ते भेंट किए गए। इस दौरान सतलुज सदन में पहुंचने पर विधानसभा 2022 के चुनावों में एडवोकेट बैंस के रथ के सारथी बने डा. संजीव गौतम तथा उनकी टीम द्वारा एडवोकेट बैंस का भव्य स्वागत किया गया।
बातचीत करते हुए एडवोकेट बैंस ने कहा कि लोगों ने अपना दायित्व वोट करके पूरा कर दिया है परंतु अब उनकी बारी है कि वह अपनी जिम्मेदारी निभाएं तथा इस कार्य को उन्होंने चुनावव नतीजों के अगले दिन से ही आरंभ कर दिया है।
स. बैंस ने कहा कि उनके निवास स्थान गांव गंभीरपुर में यदि लोगों ने उन्हें मिलना है तो किसी बिचौलिए को साथ लेकर आने की जरुरत नहीं है। अकेले मिलने का गांव में बोर्ड भी लगवा दिया गया है। बैंस साहब के इस कार्य के हलके में खूब चर्चे भी छिड़ चुके हैं। लोगों में आम चर्चा है कि छोटी आयु में बड़ी सफलता प्राप्त करने वाले महज इस 31 वर्षीय नौजवान के प्रयासों से हलके का लोगों की मांग मुताबिक विकास जरुर होगा।
चर्चा है कि कौंसिल नंगल, तहसील कांप्लैक्स नंगल में भी ‘आप’ की सरकार बनने के उपरांत पूरी तरह से हलचल मच चुकी है और अंदरखाते कुछ पार्षद बैंस साहब से संपर्क साधने की फिराक में हैं। बीबीएमबी सतलुज सदन में भी बहुचर्चित कुछ उच्च अधिकारी बैंस साहब के साथ अकेले पोज बना कर तस्वीरें खिंचवाते भी नजर आए। बैंस साहब को उनके चर्चों की जानकारी है या नहीं, इस बारे कुछ भी कहना मुमकिन नहीं है।
इस मौके पर इंजीनियर अरविंद शर्मा, एसडीओ सुरेन्द्र धीमान, प्रवीण अंसारी, रहमत अली, एमएलए साहब के कट्टर समर्थक लवली आंगरा, नोनी नाहर, हैप्पी तथा पूर्व पार्षद सन्नी विशेष रूप से मौजूद थे।

फ़ोटो: बीबीएमबी चीफ से बातचीत करते विधायक हरजोत सिंह बैंस।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

13 जिलों के नए एसएसपी और 6 जिलो को मिले नए डीसी

पंजाब सरकार के ओम अफेयर एवं जस्टिस विभाग से संबंधित पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जिनमें सरताज चहल को फतेहगढ़ साहिब से बदल कर एसएसपी होशियारपुर लगाया गया और रजीत सिंह आईपीएस...
article-image
पंजाब

सरकारी हाई स्कूल पंडोरी बीत का नतीजा सौ प्रतिशत रहा : 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को उनके अभिभावकों के साथ किया सम्मानित

गढ़शंकर  :  पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड मोहाली द्वारा घोषित 10वीं कक्षा के नतीजे में सरकारी हाई स्कूल पंडोरी बीत का नतीजा सौ प्रतिशत रहा। यह जानकारी देते हुए स्कूल के मुख्य अध्यापक दिलदार सिंह...
article-image
पंजाब

दूसरी बेटी होने पर सरकार की ओर से 6000 रुपए की सहायता राशि दी जाएगी : कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर

चंडीगढ़ : भगवंत मान सरकार ने लड़कियों के लिंग अनुपात में सुधार करने के उद्देश्य से बड़ा कदम उठाया है। सरकार द्वारा उठाए गए इस कदम की जानकारी खुद सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल...
Translate »
error: Content is protected !!