समग्र शिक्षा में बेहतरीन कार्य के लिए डाइट ऊना को मिला दूसरा पुरस्कार

by
ऊना :  वर्ष 2021-22 में समग्र शिक्षा अभियान को बेहतर ढंग से लागू करने के लिए डाइट ऊना को प्रदेश में दूसरे स्थान पर आंकते हुए ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस से पुरस्कृत किया गया है। इस बारे जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि वर्ष 2021-22 में समग्र शिक्षा हिमाचल प्रदेश ने प्रत्येक माह प्रदेश के सभी शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों के कार्यों के निष्पादन हेतु प्रमुख संकेतन (केपीआई) बनाए थे, जिनमें मासिक वित्तीय खर्चे, मासिक विजिट, संकुल, खंड, जिला स्तरीय समीक्षा बैठकें, व्हाट्सएप क्विज में छात्रों की भागीदारी, ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करवाना आदि जैसे विषय शामिल रहे। इन सभी केपीआई के आकलन के बाद शिक्षा विभाग ने ऊना डाइट को राज्य में दूसरे स्थान पर आंका है, जबकि मंडी पहले स्थान पर रहा है। राघव शर्मा ने इस उपलब्धि के लिए डाइट ऊना की समस्त टीम को बधाई दी हैं।
वहीं डाइट प्रधानाचार्य देवेंद्र चौहान ने कहा कि संस्थान गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दे रहा है और यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी। इस वर्ष ऊना दूसरे स्थान पर रहा है तथा अगले वर्ष सभी हितधारकों के सहयोग से जिला ऊना प्रदेश में पहला स्थान हासिल करने का प्रयास करेगा। चौहान ने डाइट फैकल्टी, बीईईओ, बीपीओ, सभी खंड समन्वयकों को बेहतर कार्य के लिए बधाई दी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल सरकार शिक्षा के सुदृढ़ीकरण की दिशा में अग्रसर : कुलदीप सिंह पठानिया

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थुलेल का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित 45 लाख रुपये की राशि वाले विभिन्न विकासात्मक कार्यों का किया लोकार्पण राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल थुलेल के निर्माण को एक करोड़ का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कबड्डी वर्ल्ड कप विजेता हिमाचली खिलाड़ियों से मिले जयराम ठाकुर, ली सेल्फी

एएम नाथ । धर्मशाला, 26 नवंबर :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने दिल्ली से कांगड़ा यात्रा के दौरान हिमाचल प्रदेश महिला कबड्डी वर्ल्ड कप की टीम का हिस्सा रही हिमाचल की बेटियों पुष्पा राणा,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एनएसयूआई के कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री  : कड़ी मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति से हासिल किया जा सकता है कोई भी लक्ष्यः मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में गत सांय छात्र संगठन एनएसयूआई द्वारा आयोजित ‘व्यवस्था परिवर्तन एक संकल्प-आगाज नए युग का’ कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने...
हिमाचल प्रदेश

परिवहन निगम की बसों में किराए में छूट के लिए हिम बस कार्ड आवश्यक

भविष्य में हिम बस कार्ड के बिना नहीं मिलेगी निगम की बसों में छूट अब तक चंबा में बनाए जा चुके हैं लगभग 2000 हिम बस कार्ड : डीएम शुगल कुमार एएम नाथ। चम्बा...
Translate »
error: Content is protected !!