समय पर खरीद व अदायगी यकीनी बनाई जाएगी : डिप्टी स्पीकर जयकृष्ण रोड़ी

by

जिले की मंडियों में इस बार 4.23 लाख मीट्रिक टन धान आने की संभावना
गढ़शंकर: 1 अक्तूबर:
मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार द्वारा धान की खरीद संबंधी मंडियों में सभी प्रबंध मुकम्मल कर लिए गए हैं तथा किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदना यकीनी बनाया जाएगा।
डिप्टी कमिश्नर जयकृष्ण रोड़ी ने गढ़शंकर दाना मंडी में धान की सरकारी खरीद शुरु करवाए जाते समय कहा कि मंडियों में किसानों, आढ़तियों तथा लेबर को किसी तरह की कठिनाई पेश नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों को धान की खरीद, अदायगी अथवा लिफ्टिंग संबंधी कोई समस्या न आए, इसलिए सभी प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने कहा कि किसान भाइयों को खरीद किए धान की समय पर अदायगी यकीनी बनाई जाएगी। मंडियों में किसानों की सुविधा के लिए पीने वाले पानी, रोशनी, साफ-सफाई तथा पखानों आदि के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों से धान लाने तथा रोकने के लिए उचित प्रबंध किए गए हैं तथा यहां ऐसा कोई पकड़ा गया, उस संबंधी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
डिप्टी स्पीकर स. रोड़ी ने बताया कि जिले की मंडियों में इस बार 4.23 लाख मीट्रिक टन धान आने की संभावना है। जिसकी विभिन्न खरीद एजैंसियों तथा व्यापारियों द्वारा खरीद की जाएगी। उन्होंने बताया कि धान की खरीद के लिए जिले में कुल 69 मंडियां हैं, जिनमें मंडी बोर्ड द्वारा घोषित 64 पक्के यार्ड तथा 5 अस्थाई यार्ड शामिल हैं।
उन्होंने किसानों को अपील की कि वह रात्रि के समय फसल की कटाई न करें तथा मंडियों में सुखा कर धान को लाएं ताकि उनकी फसल की खरीद बिना किसी दिक्कत से हो सके। उन्होंने मंडियों में अपनी फसल को लेकर किसानों के अलावा वहां मौजूद आढ़तियों तथा मजदूरों के साथ भी बातचीत की। इस दौरान खरीद एजैंसियों तथा मंडी बोर्ड के अधिकारियों को संपूर्ण खरीद प्रक्रिया को सुचारु तथा निर्विघ्न ढंग से सिरे चढ़ाने के निर्देश दिए।
इस मौके पर तपन भनोट तहसीलदार, राजेश मोहन जोशी, निर्मल सिंह बगवाई, बलवीर सिंह संघा, बपदीप सिंह सरपंच, शामलाल, गुरविन्द्र सिंह, चरणजीत सिंह चन्नी ओएसडी, हरजिन्द्र धंजल पीए, त्रयंबक दत्त सोनी, सुनील कुमार काका, सतवीर सिंह, चौधरी प्रिंस, वरेन्द्र कुमार सचिव, अमृतपाल सिंह सुपरवाइजर, कश्मीर कौर, सुखविन्द्र सिंह इंस्पैक्टर पनसप, जसवीर सिंह इंस्पैक्टर मार्कफैड, परमजीत सिंह बरापुर तथा जसवंत सिंह धमाई विशेष रुप से मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

युवती युवक से पैसों की कर रही थी डिमांड : जिसकी वजह से उसने हत्या का प्लान बनाया, युवती की लाश घेबट बेहड़ के जंगल में पड़ा मिला था

ऊना : जालंधर की युवती की लाश अंब में मिली के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में सामने आया कि युवती युवक से पैसों की डिमांड कर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लोग रिश्ते को कलंक बता रहे : 53 साल की म्यूजिशियन ने 20 अक्टूबर को अपने 22 साल के गोद लिए बेटे से शादी

चंडीगढ़ : रूस में एक महिला दुआरा अपने बेटे से शादी करने से उसकी मुश्किलें बढ़ गई हैं.। उल्लेखनीय है कि 53 साल की म्यूजिशियन ऐसीलु चिज़ेव्स्काया मिंगालिम ने 20 अक्टूबर को अपने 22...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में पेंशनरों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 12 सितंबर के धरने में बड़ी भागीदारी का ऐलान”

 लंबित मांगों का समाधान न होने पर पेंशनरों में नाराजगी, संघर्ष को मजबूत करने का निर्णय गढ़शंकर, 7 सितंबर। पेंशनर एसोसिएशन मंडल गढ़शंकर की मासिक बैठक रविवार को इंजीनियर कमल देव की अध्यक्षता में आयोजित...
article-image
पंजाब

सतसंग एवं कथा में भाग लेने वालों पर भगवान की असीम कृपा होती हैः प्रियंका बाबा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : श्री भक्तों की तरफ से फतेहगढ़ चौक से रहीमपुर मार्ग पर उप्पल अस्पताल के समीप श्री मद्भागवत कथा करवाई जा रही है। जोकि 27 अप्रैल तक आयोजित होगी। इस दौरान कथा...
Translate »
error: Content is protected !!