समाज सेवक हरदेव सिंह काहमा द्वारा खालसा कॉलेज को 2 लाख की राशि का चेक भेंट

by

गढ़शंकर।  समाज सेवक और कारोबारी हरदेव सिंह काहमा द्वारा बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के विकास और खेलों के लिए 2 लाख की आर्थिक राशि भेंट की गई। हरदेव सिंह काहमा द्वारा कॉलेज की वार्षिक एथलेटिक मीट में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होते हुए कॉलेज के विकास और खेलों के लिए 2 लाख की राशि देने की घोषणा की गई थी। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा को कॉलेज की एलुमनी एसोसिएशन के लिए आर्थिक राशि का चेक भेंट करते हुए  हरदेव सिंह काहमा ने भविष्य में भी संस्थान की बेहतरी के लिए योगदान देने का भरोसा दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को समय के अनुरूप बनने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि आज के समय में विद्यार्थियों का हुनरमंद होना बहुत जरूरी है। प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा द्वारा  हरदेव सिंह काहमा द्वारा कॉलेज की बेहतरी के लिए किए जा रहे योगदान की सराहना करते हुए उनका संस्थान की ओर से धन्यवाद किया। इस मौके पर डॉ. जानकी अग्रवाल और लखविंदर सिंह धालीवाल उपस्थित थे।

फोटो : समाज सेवक हरदेव सिंह काहमा  दो लाख का चेक  प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा को सौंपते हुए और साथ में लखविंदर सिंह धालीवाल।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री की ऐतिहासिक घोषणा – खड्ड गांव के महान सपूत मोहन लाल दत्त के नाम पर होगा राजकीय डिग्री कॉलेज खड्ड का नामकरण

कहा…कॉलेज में अगले सत्र से शुरू होंगी साईंस, फिजिकल एजुकेशन और म्यूजिक की कक्षाएं रोहित भदसाली : ऊना, 8 नवम्बर। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने राजकीय डिग्री कॉलेज खड्ड के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह...
article-image
पंजाब

डीटीएफ द्वारा 16 नवंबर की चब्बेवाल रैली की तैयारियों के लिए लामबंदी जारी– सीईपी के नाम पर स्कूलों में डर का माहौल पैदा करने की निंदा

गढ़शंकर, 13 नवम्बर: डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (डीटीएफ) पंजाब ने राज्य सरकार पर शिक्षकों के मुद्दों को हल न करने, लोगों के खिलाफ नई शिक्षा नीति लागू करने, शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक गतिविधियों में शामिल रखने...
article-image
पंजाब

इकनोमिकस मसलों के लिए बनाई कमेटी का सांसद तिवारी को सदस्य किया मनोनीत : कांग्रेस कमेटी के 13, 14 व 15 मई को राजस्थान के उदयपुर में चिंतन शिविर के लिए

गढ़शंकार । आल इंडिया कांग्रेस कमेटी का 13, 14 व 15 मई को राजस्थान के उदयपुर में चिंतन शिविर का आयोजन किया जा रहा है । जिसके लिए इकनोमिक्स  मसलों पर बनाई कमेटी का...
Translate »
error: Content is protected !!