समोसा विवाद पर देश ही नहीं अंतरराष्ट्रीय मीडिया में भी हो रही सुक्खू सरकार की किरकिरी : जयराम ठाकुर

by
 विपक्ष को कोसना बंद करे सरकार, समोसा विवाद की जड़ सक्खू सरकार स्वयं
एएम नाथ। मंडी :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश सरकार अगर अच्छा काम करती है तो हम अभिनंदन भी करेंगे लेकिन अगर ऐसे ही गलत निर्णय लेती रही तो जहां टोकना होगा वहां टोकेंगे भी जरूर। मुझे आज जो दायित्व मिला है उसके निर्वहन के लिए मुझे जनता की आवाज़ बनकर सरकार के हर उस फ़ैसले का विरोध करना है जो जनता के ख़िलाफ़ हो। विपक्ष का काम ही सरकार को गलत करने से रोकना है। सरकार अच्छा करती है तो उसका हम स्वागत भी करेंगे लेकिन दुर्भाग्य से ये सरकार निर्णय ही गलत ले रही है जिससे इनकी किरकिरी खुद इनके कर्मों से हो रही है। मंडी दौरे पर बल्ह और दरंग भाजपा सदस्यता अभियान और संगठनात्मक चुनाव अभियान में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुक्खू से जुड़े समोसा विवाद की चर्चा देश ही नहीं बल्कि  अंतरराष्ट्रीय  मीडिया में भी चर्चा शुरू हो गई है, जिससे अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रदेश सरकार की किरकिरी हो रही है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि देश के बाद विदेशी मीडिया ने भी हिमाचल प्रदेश का जिक्र करते हुए समोसा की सीआईडी जांच की खबर को दर्शाया है। जिससे सीएम सुक्खू से जुड़ा समोसा विवाद का यह मुद्दा अब देश में ही नहीं विदेश में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि इस मुद्दे पर सरकार की किरकिरी होने पर सुक्खू सरकार ने अब विपक्ष को कोसना शुरू कर दिया है। जबकि सुक्खू सरकार ने स्वयं सीआईडी से इसकी जांच करवाई है। सीआईडी की रिपोर्ट के बाद ही विपक्ष के पास इस विवाद की जानकारी पहुंची है। उन्होेने सीएम सुक्खू को घेरते हुए कहा कि प्रदेश सरकार अपनी प्राथमिकताओं को पीछे छोड़ बिना मतलब की इस तरह की बातों में उझली हुई है। यही कारण है कि आज यह मुददा सभी जगह मजाक का विषय बना हुआ है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस सारे विवाद की जड़ स्वयं प्रदेश की सुक्खू सरकार है। जिससे साफ झलक रहा है कि इस सरकार में नेतृत्व की कमी देखी जा रही है। उन्होंने कहा कि आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। उनकी दी हर गारंटी पर जनता विश्वास करती है जबकि कांग्रेस के नेताओं पर अब जनता ने विश्वास करना छोड़ दिया है। कांग्रेस सिर्फ़ सत्ता हथियाने के लिए झूठे वायदे करती है। इससे पूर्व नेता प्रतिपक्ष का बल्ह, सदर मंडी, दरंग के बिजनी और कटिंडी में भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान उनके साथ सुंदरनगर के विधायक एवं भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता राकेश जंबाल, विधायक इंद्र सिंह गांधी, विद्यायक पूर्ण चंद ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष पायल वैद्य, जिलाध्यक्ष निहाल चंद शर्मा भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

26 अगस्त को भव्य शोभा यात्रा के साथ शुरू होगा राज्य स्तरीय जन्माष्टमी महोत्सव : एसडीएम गुरसिमर सिंह

एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजन की रूपरेखा को लेकर बैठक आयोजित नूरपुर,24 जुलाई। एसडीएम गुरसिमर सिंह की अध्यक्षता में आज मंगलवार को स्थानीय मिनी सचिवालय में ऐतिहासिक श्री बृजराज स्वामी मंदिर में मनाए जाने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सुक्खू सरकार में अनदेखी : जीत दिलाने वाले कार्यकर्ताओं को उचित मान-सम्मान मिलने में कहीं न कहीं कुछ कमी : पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और विधायक राठौर

शिमला :  कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सुक्खू सरकार में अनदेखी हो रही है। यह शब्द  कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ठियोग से विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने कहे । । उन्होने ने कहा कि कार्यकर्ताओं...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अमनजोत के रेस्टोरेंट में ‘जन्नत’ का एहसास, विदेश जाने का विचार छोड़ घर में जमाया कारोबार : मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना की मदद से लिखी सफलता की कहानी

रोहित भदसाली।  ऊना , 31 अगस्त. ऊना जिले के संतोषगढ़ के 25 वर्षीय अमनजोत सिंह के सपने एक समय धुंधले हो चले थे। कोविड-19 ने विदेश जाने की उनकी योजनाओं पर पानी फेर दिया,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुनील शर्मा बिट्टू करेंगे छात्राओं की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का उदघाटन

हमीरपुर 08 अक्तूबर। छात्राओं की जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता (डिस्ट्रिक लेवल मेजर टूर्नामेंट) 9 से 11 अक्तूबर तक ब्वायज सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमीरपुर के मैदान में आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता का उदघाटन...
Translate »
error: Content is protected !!