सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गंगडूही के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह विधायक संजय रत्न ने शिरकत की : 2 करोड़ से बनेगी गगडूही की साइंस लैब : संजय रत्न

by
विधायक संजय रत्न ने पुरस्कृत किए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मे वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह
राकेश शर्मा , ज्वालामुखी / तलवाड़ा :  विधायक संजय रत्न ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गंगडूही के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यातिथि शिरकत की। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गंगडूही के अध्यापक और विद्यार्थियों द्वारा विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुवात दीप प्रज्ज्वलित कर और सरस्वती वंदना के साथ हुए।
अपने संबोधन में विधायक संजय रत्न ने कहा कि अगले बजट में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गगडूही की साइंस लैब 2 करोड़ से निर्मित होगी।
वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के मौक़े पर माननीय विधायक संजय रतन ने  विद्यालय के मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर के सम्मानित किया व मुख्य अतिथि द्वारा विद्यालय की पत्रिका उत्कर्ष का विमोचन भी किया गया । विधायक संजय रत्न ने बच्चों को भविष्य में आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा भी दी । बच्चों को नशे से दूर रहने और पढ़ाई में अत्यधिक ध्यान देने और खेल कूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए जागरूक किया ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके।स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और सोशल मीडिया व नशे के दुष्प्रभाव को लेकर लघु नाटिका प्रस्तुत की।स्कूल के प्रधानाचार्य भाग सिंह द्वारा वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।विधायक संजय रत्न ने सांस्कृतिक कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए 11 हजार रुपए की घोषणा की।
इससे पहले विधायक संजय रत्न ने ज्वालाजी मंदिर में माथा टेका और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा प्रस्तुत नशा निवारण पर लघु नाटिका को देखा।
इस अवसर पर ऋतु रत्न , नगर परिषद अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, प्रधान ग्राम पंचायत कोपड़ा शशि बाला , जिला परिषद सदस्य कुलदीप धीमान ,जिला परिषद सदस्य सीमा देवी ,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष पवन कल्याण , तहसीलदार मनोहर लाल शर्मा , मंदिर अधिकारी अनिल कुमार शौंधी , मंदिर न्यास सदस्य कपिल शर्मा , उदय शंकर , तहसील कल्याण अधिकारी आदर्श शर्मा , सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग भारत भूषण, विद्यालय की उप-प्रधानाचार्या कुमारी कोमल , राजेश डोगरा , अजय कुमार,अमरजीत सिंह, नीलम कुमारी , ईशा धीमान, नीलम ,सुलेखा देवी, संतोष कुमारी,प्रेम लता,रीना कुमारी, सुनीता जस्सल,लीला भाटिया ,अवनी मिश्रा,अजय कुमार,हीना , उषा रानी , धीरज शर्मा ,चमन लाल,सीमा देवी, अश्विनी पटियाल, सुशील कुमार ,शशीकांत गौतम ,पूर्ण चंद , हरवंश लाल , माया देवी , पवना कुमारी,विजय कुमारी ,विपना देवी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

*उपमुख्य सचेतक ने उठाया प्री प्राइमरी के बच्चों की शैक्षणिक मदद का बीड़ा : प्राइमरी स्कूल सल्ली में अपनी ओर से 90 विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग*

दरीणी स्वास्थ्य केंद्र में डिजिटल एक्सरे मशीन का किया शुभारंभ एएम नाथ। धर्मशाला, शाहपुर 29 अप्रैल। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि रैत ब्लाक के सभी प्री प्राईमरी स्कूल के बच्चों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वीरेंद्र कंवर राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल, पंचायती राज संस्थाओं प्रतिनिधियों को सम्मान मिलने पर ग्रामीण विकास मंत्री ने दी बधाई

ऊना  – ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर आज राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए, जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश पंचायत प्रतिनिधियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गेंहू खरीद के लिए जीएसटी के साथ पैन नंबर भी जरूरी : एक पैन नंबर पर खरीद की अधिकतम 100 मीट्रिक टन निर्धारित

धर्मशाला, 28 जुलाई :  भारतीय खाद्य निगम के महाप्रबंधक पंकज चौधरी ने बताया कि भारतीय खाद्य निगम द्वारा गेंहू के उत्पाद जैसे आटा, मैदा, सूजी, दलिया आदि बनाने वाले उपक्रमों को गेंहू की उपलब्धता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अनुराग ठाकुर सर्वसम्मति से बने हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के अध्यक्ष

एएम नाथ। शिमला : पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर को रविवार को सर्वसम्मति से हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ (HPOA) का नया अध्यक्ष चुना गया। यह निर्णय संघ की वार्षिक आम बैठक के दौरान लिया गया, जिसमें राज्य...
Translate »
error: Content is protected !!