सरकारी स्कूल की 11 छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का मामला : शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में केस दर्जकर कर दी जांच शुरू

by

एएम नाथ। शिमला  :  चौपाल थाना के अंतर्गत एक सरकारी स्कूल की 11 छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।  बताया जा रहा है कि आरोपी स्कूल के साथ ही एक दुकान चलाता था, जहां पर वह छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करता था।

मामला सामने आने के बाद स्कूल में यौन उत्पीड़न निवारण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 11 छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न मामले की विस्तृत चर्चा हुई। इसके बाद मामले की शिकायत चौपाल पुलिस थाना में की गई है।  पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पोक्सो एक्ट में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएचओ चौपाल को मामले की जांच का जिम्मा सौंपा गया है। एसडीपीओ चौपाल सुशांत शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  बताया जा रहा है कि छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी करीब 22 साल जेल में सजा काटने के बाद एक से डेढ़ साल पहले ही अपने घर आया था। अरोपी स्कूल के साथ ही दुकान चलाता है। जहां पर स्कूल के विद्यार्थी छोटा-मोटा सामान लेने के लिए जाते हैं। इसी दौरान छात्राओं से छेड़छाड़ हुई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस पार्टी हार मान चुकी, कभी ईवीएम तो कभी इलेक्शन कमीशन तो कभी कुछ और पर ठीकरा फोड़ रहे : अनुराग ठाकुर

एएम नाथ। ऊना। कांग्रेस में शीर्ष नेतृत्व से लेकर नीचे तक पढ़ने लिखने की आदत नहीं है इसीलिए उन्हें भाजपा का विकास और अपना भ्रष्टाचार नहीं दिखता। यह शब्द केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पहाड़ टूटे , चट्टानें खिसकती, सड़के वहीं….. 260 सड़कें बंद, 72 की मौत. हिमाचल में मुसलाधार बारिश

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में पिछले साल की तरह इस साल भी भारी बारिश से तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है. हालात ये हैं कि अब तक कई लोगों...
article-image
पंजाब

*युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ समाज बनाने का आह्वान : नौजवान सभा रामगढ़ झुंगिया ने नशे और दलालों द्वारा की जा रही धोखाधड़ी के विरुद्ध नुक्कड़ नाटक का किया आयोजन

गढ़शंकर 22 अगस्त :  चंडीगढ़ स्कूल ऑफ ड्रामा की टीम ने, टीम के निदेशक अचरन सिंह के नेतृत्व में, तर्कशील सोसाइटी के सहयोग से, गाँव रामगढ़ झुंगिया में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। यह...
article-image
पंजाब

सस्पेंडेड DIG भुल्लर की बढ़ीं मुश्किलें, CBI ने फाइल की 300 पेज की चार्जशीट

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस के सस्पेंडेड DIG हरचरण सिंह भुल्लर और उनके बिचौलिए कृष्ण शारदा को CBI कोर्ट में पेश किया गया। दोनों आरोपी पिछले 14 दिनों से ज्यूडिशियल कस्टडी में थे। CBI ने भुल्लर...
Translate »
error: Content is protected !!