सरकारी स्कूल बोड़ा में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान, अंग्रेजी, सामाजिक और गणित के करवाए  क्विज़ मुकाबले

by
गढ़शंकर, 12 दिसम्बर: शिक्षा विभाग पंजाब के निर्देशानुसार ब्लॉक नोडल अधिकारी प्रिंसिपल कृपाल सिंह, स्कूल प्रिंसिपल इंदरजीत कौर और स्कूल प्रभारी मंजीत सिंह के नेतृत्व में आज सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बोड़ा में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान, अंग्रेजी, सामाजिक और गणित के क्विज़ मुकाबले करवाए गए। क्विज़ मुकाबले के मिडल विभाग की प्रतियोगिता में सरकारी हाई स्कूल  बीरमपुर ने प्रथम, सरकारी हाई स्कूल रामपुर बिल्ड़ों ने द्वितीय तथा सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल बोड़ा की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सैकंडरी विभाग की प्रतियोगिता में सरकारी हाई स्कूल पंडोरी बीत ने प्रथम, सरकारी हाई स्कूल रामपुर बिल्ड़ों ने द्वितीय तथा सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल भवानीपुर की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्रों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राम सरूप, अनुपम कुमार शर्मा, अजय कुमार, संदीप कुमार ने विशेष भूमिका निभाई। लेक्चर्र मंजीत सिंह ने विभिन्न स्कूलों से आये अध्यापकों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर अरविंदरपाल कौर, नरेश कुमार, संदीप कुमार, हरपाल सहोता, जतिंदर सिंह, अजय कुमार, सुनीता कुमारी, परमिंदर सिंह, जगमोहन सिंह, शाम सिंह, दलविंदर सिंह, पूजा रानी, ममता रानी, कुमारी एकता, शमिंदर कौर, योगराज, संदीप कौर एवं समस्त स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन:
विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित करते आयोजक व प्रबंधक स्टाफ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

यूनाईटेड स्पोर्ट्स क्लब बीनेवाल पिपलीवाल दुआरा बीनेवाल में वॉलीवाल टूर्नामेंट आयोजित : पूर्व विधायक गोल्डी ने एक लाख रुपए की ग्रांट क्लब को देने की घोषणा की

बीनेवाल : यूनाईटेड स्पोर्ट्स क्लब बीनेवाल पिपलीवाल दुआरा बीनेवाल में 21 वें वॉलीवाल टूर्नामेंट आयोजित किया। जिसमें पंजाब व हिमाचल प्रदेश की तीन दर्जन से अधिक टीमों ने हिस्सा लिया। इस दौरान विशेष अतिथि...
article-image
पंजाब

Rayat Bahra Group and Startup

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/August 28 : Rayat Bahra Group, in collaboration with Startup Punjab, organized a special program titled “Handholding Startups through Funding and Showcase.” The main objective of this event was to inspire and...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अर्श डल्ला के 2 मुख्य शूटर गिरफ्तार : 4 टारगेट किलिंग की कोशिशों को टाला

गुरप्रीत सिंह हरी नौ की हत्या में शामिल होने के कारण आतंकवादी अर्श डल्ला के दो मुख्य शूटरों की गिरफ्तारी से पंजाब पुलिस ने कम से कम चार संभावित टारगेट किलिंग की कोशिशों को...
पंजाब

पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का आदेश : जीरा शराब फैक्टरी बंद करने की सीएम की घोषणा के खिलाफ कंपनी पहुंची हाईकोर्ट

चंडीगढ़ : जीरा की मालब्रोस शराब फैक्टरी को बंद करने के मुख्यमंत्री भगवंत मान के एलान पर कोई कार्रवाई न करने का आदेश जारी करने की मांग वाली अर्जी पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!