नई दिल्ली। राजधानी में सत्ता पर काबिज होने के बाद बीजेपी अपने वादों को पूरा करने की तरफ कदम बढ़ा रही है। महिला दिवस के मौके पर बीजेपी ने महिला समृद्धि योजना को कैबिनेट बैठक में मंजूरी दे दी है। इसके लिए सरकार ने शर्ते भी लागू की है। जिस को पूरा करने पर महिला को पैसे उसके अकाउंट में ट्रांसफर किए जाएंगे।
महिला समृद्धि योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी। वादे के मुताबिक भाजपा ने इस योजना का लाभ सिर्फ गरीब महिलाओं को देने का फैसला किया है। महिला समृद्धि योजना का लाभ गरीबी रेखा से नीचे रहने वाली महिलाओं को ही मिलेगा। महिला समृद्धि योजना का लाभ लेने के लिए बीपीएल कार्डधारी होना आवश्यक है। यह कार्ड बताता है कि आप गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन कर रहे हैं। महिला समृद्धि योजना का लाभ 21 से 59 साल की महिलाओं को मिलेगा। 60 साल की आयु पूरी करते ही महिलाएं इस योजना से बाहर हो जाएंगी। 60 या इससे अधिक उम्र की महिलाओं को वृद्धि पेंशन मिलती है।