सराज विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहीं प्रतिभा सिंह : 4500 करोड़ रुपये का राहत पैकेज जारी करने के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार

by

बाढ़ प्रभावित शारटी, कुकलाह और खोलानाल में लिया पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा
मंडी, 26 अक्तूबर। मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद व प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बरसात में आई बाढ़ से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शारटी के क्षतिग्रस्त भवन के पुनर्निर्माण, स्कूल मैदान से मलबा हटाने, टॉयलेट बनाने और चारदीवारी बनाने के लिए 25 लाख रुपये देने की घोषणा की। सांसद गुरुवार को सराज विधान क्षेत्र के बाढ़ से प्रभावित शारटी, कुकलाह और खोलानाल के प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों का जायजा लेने के लिए पहुंची थीं। उन्होंने प्रभावितों को ढाढस बंधाते हुए कहा कि पुनर्निर्माण कार्यों के लिए आगे भी जितने धन की आवश्यकता होगी, वह मुहैया करवाया जाएगा।
सांसद ने माध्यमिक पाठशाला कुकलाह का दौरा किया और स्कूल के पुनर्निर्माण के लिए 25 लाख रुपये देने की घोषणा की। बता दें, बाढ़ में कुकलाह स्कूल पूरी तरह बह गया था।
उन्होंने कहा कि इस बरसात में सड़कों, मकानों, स्कूल भवनों, पर्यटन को भारी नुकसान हुआ है जिसकी भरपाई करना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर प्रभावित को राहत प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है। उन्हें हर संभव मदद मुहैया करवाई जाएगी। उन्होंने प्रभावितों को 4500 करोड़ का राहत पैकेज जारी करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।
सांसद प्रतिभा सिंह ने बताया कि उन्होंने मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद होने के नाते प्रदेश के सभी भाजपा सांसदों को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री से मिलकर इस बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की थी, ताकि बाढ़ से निपटने के लिए प्रदेश को विशेष आर्थिक मदद मिल सके। लेकिन भाजपा का कोई भी सांसद उनके आग्रह पर प्रधानमंत्री से नहीं मिला। इसके बावजूद वह स्वयं प्रधानमंत्री से मिलीं लेकिन पीएम ने प्रदेश को कोई विशेष मदद नहीं की।
इस दौरान उनके साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव चेत राम ठाकुर, अमित पाल सिंह, मंडल के अध्यक्ष टेक चंद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा अन्य पार्टी कार्यकर्ता और पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुकेश अग्रिहोत्री का विजयी रथ जमकर चला और पांचवी बार भी की जीत दर्ज : ऊना में चार काग्रेस एक भाजपा

ऊना : जिला ऊना में काग्रेस ने चार सीटों पर बड़ी जीत दर्ज की तो भाजपा का सूफड़ा साफ होने से बिधानसभा हलका ऊना से सतपाल सत्ती ने जीत दर्ज कर बचाया। हरोली हलके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्कूल के प्रिंसिपल पर सहकर्मी से बलात्कार का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

एएम नाथ । ठियोग ,  27 जून : हिमाचल प्रदेश के शिमला के ठियोग क्षेत्र में एक निजी स्कूल के प्रधानाचार्य पर एक महिला कर्मचारी के साथ बलात्कार करने, धमकाने और मारपीट के आरोप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीआईआरएफ के तहत 225 करोड़ देने पर नेता प्रतिपक्ष ने जताया प्रधानमंत्री और गडकरी का आभार ..आपदा से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों के लिए सीआईआरएफ फंड बहुत बड़ी राहत : जयराम ठाकुर

निजी तौर पर प्रधानमंत्री और गडकरी से मिलकर किया था सीआईआरएफ से स्वीकृति का निवेदन पीएम किसान सम्मान निधि की 21 वीं किस्त के लिए भी जताया प्रधानमंत्री का आभार ऊना गोली कांड पर...
article-image
Uncategorized , हिमाचल प्रदेश

सिहुन्ता महाविद्यालय भवन के निर्माण पर व्यय होंगे 12 करोड़ : भटियात क्षेत्र में बनेगा नेशनल बटरफ्लाई पार्क

महाविद्यालय सिहुन्ता का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित, विधानसभा अध्यक्ष ने पुरस्कृत किए मेधावी कॉलेजियन एएम नाथ। सिहुन्ता, (चंबा ) विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि चंबा-चुवाड़ी सुरंग निर्माण का कार्य जल्द...
Translate »
error: Content is protected !!