साइबर क्राइम का शिकार होने पर 1930 नंबर पर तुरंत करें सम्पर्क

by

एएम नथ। नाहन : डीआईजी साइबर क्राइम मोहित चावला शुक्रवार को अपने सिरमौर प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय नाहन पहुंचे, जहां पुलिस विभाग द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया गया।

इसके उपरांत उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया और साइबर अपराधों में लगातार हो रही वृद्धि को लेकर अहम जानकारियां साझा कीं।

उन्होंने कहा कि डिजिटल लेनदेन और तकनीकी विकास के साथ-साथ अपराधों का स्वरूप भी बदल गया है। आजकल साइबर ठगी, धोखाधड़ी और प्रलोभन जैसे अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। चावला ने बताया कि हिमाचल प्रदेश देश में डिजिटल रूप से दूसरे सबसे अधिक परिपक्व राज्य के रूप में उभरा है, लेकिन इसके साथ साइबर खतरों का जोखिम भी बढ़ा है।

डीआईजी ने बताया कि साइबर अपराधों पर त्वरित कार्रवाई के लिए केंद्र सरकार द्वारा ‘1930’ हेल्पलाइन नंबर शुरू किया गया है, जो 24×7 सक्रिय रहता है। कोई भी व्यक्ति अगर साइबर ठगी का शिकार होता है, तो वह इस नंबर पर तुरंत संपर्क करके सहायता प्राप्त कर सकता है। यह सुविधा बेहद सरल और सुलभ है और घरों से भी इसका लाभ लिया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में फिलहाल 10 साइबर कमांडो तैनात किए गए हैं, जिन्हें विशेष साइबर प्रशिक्षण दिया गया है। भविष्य में इनकी संख्या और बढ़ाई जाएगी। साथ ही राज्य के थानों को भी साइबर नेटवर्क से जोड़ा जा रहा है, ताकि सूचना का आदान-प्रदान तेज़ और कारगर हो सके।

डीआईजी चावला ने कहा कि ‘1930’ हेल्पलाइन को लेकर जनता का अच्छा रेस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। यहाँ तक कि बच्चे भी जागरूक होकर साइबर अपराध की जानकारी साझा कर रहे हैं।

चावला ने आम लोगों को आगाह किया कि वे अनजान लिंक पर क्लिक न करें, और यदि कोई बैंक संबंधी जानकारी प्राप्त होती है तो उसे केवल बैंक से सत्यापित करें। फिर भी यदि कोई साइबर ठगी होती है, तो बिना देरी किए ‘1930’ पर संपर्क करें।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पम्पिंग मशीनरी के डिज़ाइन बारे किए प्रशिक्षित : कृषि विभाग के कनिष्ठ अभियंता, प्रारूपकारों व सर्वेक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

सुंदरनगर, 22 फरवरी :  कृषक प्रशिक्षण केन्द्र सुन्दर नगर, जिला मण्डी, हिमाचल प्रदेश में परियोजना निदेशक जाइका हमीरपुर फेस || के सौजन्य से 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम “पम्पिंग मशीनरी का डिज़ाइन” के विषय पर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

उप-मुख्यमत्री ने उद्योगपति एवं ज़ीस्केलर कंपनी के (सीईओ) से की मुलाकात

रोहित जसवाल।  ऊना :  उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने 14 दिसंबर (शनिवार) देर सायं विश्व विख्यात उद्योगपति एवं ज़ीस्केलर कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जय चौधरी से चंडीगढ़ में भंेट की । मुकेश अग्निहोत्री...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शॉटगन से हुई शुभकरण की मौत, पुलिस की गोली से नहीं : किसान की मौत केस में एफएसएल रिपोर्ट के हवाले से हाई कोर्ट का बड़ा खुलासा

चंडीगढ़  :  किसान आंदोलन के दौरान 21 फरवरी को खनौरी बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस के साथ टकराव में मारे गए प्रदर्शनकारी किसान शुभकरण सिंह की मौत के मामले में पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सांसद प्रोफेसर डॉ. सिकंदर कुमार ने उठाई पांगी की आवाज :संसद के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन राज्यसभा में

विधायक डॉ. जनक राज ने सांसद सिकंदर का जताया आभार चम्बा, 6 दिसंबर :  दिल्ली संसद के शीतकालीन सत्र का छह दिसंबर को तीसरा दिन है। आज राज्यसभा में देश की मौजूदा आर्थिक स्थिति...
Translate »
error: Content is protected !!