साइबर क्राइम के विरुद्ध जागरूकता समय की मांग : पूर्व राज्यसभा सांसद खन्ना

by
जनता को साइबर क्राइम के विरुद्ध जागरूक करने हेतु खन्ना ने भाजपा कार्यकर्ताओं की आयोजित की बैठक
गढ़शंकर : भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने जनता को साइबर क्राइम के विरुद्ध जागरूक करने हेतु गढ़शंकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की। खन्ना ने इस मौके कहा की साइबर क्राइम के विरुद्ध जागरूकता समय की मांग है। खन्ना ने कहा कि आज इंटरनेट का ज़माना है और इंटरनेट के बिना रोजमर्रा के जरूरी काम करना मुश्किल है। तकनीक में प्रगति तो इंसान ने कर ली है परन्तु साईबर अपराधियों की नज़र हर समय इंटरनेट के माध्यम से लोगों के साथ धोखाधड़ी करने में लगी रहती है। यह अपराधी आपको लालच देकर या आपसे आपकी व्यक्तिगत जानकारी धोखे से लेकर आपको आर्थिक नुक्सान पहुँचाने की फिराक में लगे रहते हैं। हमें जिम्मेदार नागरिक की तरह ऑनलाइन सुविधाओं का इस्तेमाल करना चाहिए। कभी भी अनावश्यक फ़ोन कॉल या स्पैम कॉल न उठाएं और किसी को भी सोशल मीडिया या फ़ोन पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी अपना नाम, आधार नंबर, बैंक खता नंबर, अपना पता या कोई अन्य जानकारी न दें। खन्ना ने कहा कि अगर कोई फ़ोन पर आपसे आपकी व्यक्तिगत जानकारी मांगता है या बैंक कर्मचारी बनकर आपको अपने मोबाइल में कोई एप्लीकेशन डाउनलोड करने या किसी वेबसाइट पर लॉगिन करने के लिए कहता है तो तुरंत सावधान हो जाएं और ऐसा करने की बजाये आप सम्बंधित दफ्तर में जाकर बात करें।
कार्यकर्ताओं ने खन्ना को बताया कि उन्हें कई बार अनजान नंबरों से फ़ोन आये हैं जिन्होंने उनसे उनकी व्यक्तिगत जानकारी मांगी है या पैसों का लालच देकर कोई एप फ़ोन में डाउनलोड करने को कहा है। खन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संचार विभाग को भी अनाउंसमेंट के जरिये लोगों को साइबर क्राइम के विरुद्ध जागरूक करने के निर्देश दिए हुए हैं जीके चलते हमें कोई भी कॉल करने से पहले जागरूकता घोषणा सुनने को मिल रही है।  खन्ना ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे स्वयं भी जनता में जाकर उन्हें साइबर क्राइम के विरुद्ध जागरूक करें ताकि लोग सुरक्षित ढंग से आधुनिकता, तकनीक और प्रगति का लाभ ले सकें।  इस मौके प्रदीप रंगीला, बिल्ला कम्बाला, अलोक राणा, सतपाल धीमान, भजन सिंह, शशी खंना,धर्मपाल भारद्वाज, गुरुदत्त भारद्वाज, नरेश राणा आदि भी उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन:
बैठक में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

छवि चमकाने के लिए दो लोगों की भर्ती पर बोले जयराम ठाकुर — जनहितैषी योजनाओं के बजाय छवि चमकाने में सरकार खर्च करेगी पैसे

हिमकेयर से इलाज, सहारा का आसरा छीनकर, परीक्षा फ़ीस दुगुनी करके नहीं चमकेगी छवि एएम नाथ। शिमला पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में कहा कि सुक्खू सरकार...
हिमाचल प्रदेश

मंगलवार को 19 केन्द्रों पर 18 प्लस को लगेगी वैक्सीन

ऊना – जिला में मंगलवार 27 जुलाई को 18 प्लस आयु वर्ग के नागरिकों के लिए 19 केन्द्रों पर कोविड टीकाकरण के सत्र आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ऊना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल कांग्रेस को बड़ा झटका : उपाध्यक्ष नीरज भारती ने दिया इस्तीफा

कार्यकर्ताओं की उपेक्षा से नाराज नीरज भारती ने छोड़ा प्रदेश उपाध्यक्ष पद सुक्खू सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए नीरज भारती का इस्तीफा एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसएसआरबी ककीरा में पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम का विधानसभा अध्यक्ष पठानिया ने किया शुभारंभ : एमएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम शुरू करने का दिया आश्वासन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ककीरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में होगा स्तरोन्नत : कुलदीप सिंह पठानिया एएम नाथ। ककीरा :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज स्वामी श्री हरिगिरी चैरिटेबल ट्रस्ट के तहत स्वामी श्री...
Translate »
error: Content is protected !!