साइबर फ्रॉड से बचाव व वित्तीय लेनदेन बारे स्कूली बच्चों को किया जागरूक

by
ऊना, 13 अक्तूबर – साइबर फ्रॉड से बचाव और वित्तीय लेनदेन की जानकारी स्कूली बच्चों और लोगों को मिले इसको लेकर भारतीय रिजर्व बैंक शिमला और पंजाब नेशनल बैंक द्वारा रावमापा बढे़ड़ा में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों और शिक्षकों को डिजिटल लेन देन और साइबर फ्रॉड से बचने की जानकारी दी गई।
रिजर्व बैंक के एलडीओ भरतराज आनंद ने विस्तार से वित्तीय जागरुकता की जानकारी दी।
एलडीएम गुरचरण भट्टी ने उपस्थित बच्चों और शिक्षकों को विभिन्न प्रकार के डिजिटल फ्रॉड से बचने के उपाय बताये। उन्होंने साइबर फ्रॉड की बढ़ रही घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि लोगों को वित्तीय लेन देन को लेकर सचेत रहने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर बढे़ड़ा स्कूल के प्रधानाचार्य विनोद कौंडल, बढे़ड़ा शाखा के प्रबन्धक संदीप कुमार, वित्तीय सलाहकार धर्मपाल धीमान और शिक्षक सहित स्कूल स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

संत कबीर दास जी की वाणी में समाया है समाज सुधार का मंत्र : कुलदीप धीमान

राज्य अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष ने कबीर पंथी समाज सुधार सभा के धार्मिक-सांस्कृतिक समारोह में की शिरकत रोहित जसवाल ।  अंब (ऊना), 11 जून. संत शिरोमणि कबीर दास जी के प्रकट दिवस के अवसर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

साइकिल रैली : स्वस्थ महिला स्वस्थ भारत थीम के तहत आरएच ऊना में साइकिल रैली को अधीक्षक डॉ रमन शर्मा ने दिखाई हरी झंडी

ऊना, 6 मार्च – स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ऊना के सौजन्य से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस अभियान के अंतर्गत गैर संचारी रोगों के नियंत्रण में शारीरिक गतिविधियों को बढ़ावा देने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चम्बा से चंडीगढ़ जा रही एचआरटीसी की बस हुई हादसे का शिकार : बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकराई 

एएम नाथ। चम्बा :  चंडीगढ़ रूट पर जा रही एचआरटीसी चम्बा डिपो की बस हादसे का शिकार हो गई। यह घटना तब हुई जब बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

उम्र 28 साल की है अभी, 45 साल की सजा न हो…. अमेरिका में गिरफ्तार पंजाबी ट्रक चालक के परिवार की गुहार

चंडीगढ़ : अमेरिका में हाल ही में हुए एक सड़क हादसे ने भारतीय समुदाय के लोगों को झकझोर कर रख दिया है । हादसे के बाद गिरफ्तार ट्रक चालक जो पंजाब के रहने वाले...
Translate »
error: Content is protected !!