सात समंदर पार कर ऑस्ट्रेलिया से भवानी सूर्या चंबा पहुंचीं : धड़ोग स्थित पोलिंग बूथ में किया मतदान

by

एएम नाथ। चंबा :  सात समंदर पार कर ऑस्ट्रेलिया से भवानी सूर्या अपने वोट का फर्ज निभाने के लिए चंबा पहुंचीं और शनिवार को धड़ोग स्थित पोलिंग बूथ में मतदान कर उन्होंने एक सकारात्मक संदेश दिया।  मतदान केंद्र में तैनात टीम को जब इस बात का पता चला तो सभी ने उनकी प्रशंसा की।

दरअसल, भवानी सूर्या चंबा शहर की रहने वाली हैं। वह परिवार के साथ ऑस्ट्रेलिया में रहती हैं। भवानी सूर्या चंबा में बतौर तहसील कल्याण अधिकारी के रूप में भी कार्य कर चुकी हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने महिलाओं के उत्थान और बेटियों के विकास के लिए भी काम किया है। अपनी ड्यूटी के दौरान वह नियमित रहीं। बहरहाल, महिला के मतदान के प्रति इस तरह की जागरुकता देखकर लोगों में काफी चर्चा है। उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने बताया कि इस बारे में जानकारी मिली है। सभी को अपने मत के लिए जागरूक होने की आवश्यकता है, मतदान जरूर करना चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आकांक्षी जिला,आकांक्षी खंड पांगी व तीसा और संपूर्णता अभियान 2.0 को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

एएम नाथ। चम्बा, 23 फरवरी : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के कॉन्फ्रेंस कक्ष में आकांक्षी जिला कार्यक्रम, आकांक्षी खंड तीसा व पांगी तथा संपूर्णता अभियान 2.0...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

इंटरपोल के ‘एक सुरक्षित दुनिया के साथ पुलिस को जोड़ने’ के आदर्श वाक्य के बीच समानता के बारे में प्रधानमंत्री ने बताया

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के प्रगति मैदान में 90वीं इंटरपोल महासभा को संबोधित किया। दिल्ली :  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में 90वीं इंटरपोल महासभा के अवसर पर सभी गणमान्य व्यक्तियों का...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जैजों हादसे के पीड़ित परिजनों से उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की मुलाकात, जताई संवेदनाएं

रोहित भदसाली। ऊना, 12 अगस्त. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार सायं ऊना के देहलां और भटोलीकलां जाकर जैजों हादसे के पीड़ित परिजनों से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सोमभद्रा ब्रांड से जुड़ी हुई स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के कार्यों की पीओ डीआरडीए संजीव ठाकुर ने की सराहना

स्वयं सहायता समूहों की समीक्षा बैठक आयोजित ऊना 6 अप्रैल: जिला ऊना में कार्य कर रहे स्वयं सहायता समूहों के लिए आज डीआरडीए सभागार में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता पीओ...
Translate »
error: Content is protected !!