सिंघु बॉर्डर पर चल रही कार सेवा में पहुंचे सांसद तिवारी किसानों के संघर्ष के प्रति केंद्र सरकार के रवैये की निंदा की

by

नवांशहर/रूपनगर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी केंद्रीय कृषि कानूनों के विरुद्ध किसान आंदोलन के समर्थन में सिंघु बॉर्डर पर किला आनंदगढ़ साहिब, श्री आनंदपुर साहिब वालों द्वारा चलाई जा रही लंगर की कार सेवा में पहुंचे। जहां उन्होंने खेती कानूनों के विरुद्ध किसानों का समर्थन प्रकट किया, वहीं पर किसानी संघर्ष के प्रति केंद्र सरकार के रवैये की निंदा भी की।

सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से केंद्रीय खेती कानूनों के खिलाफ किसानों के हक में रही है। उन्होंने संसद में भी जोरदार तरीके से खेती बिलों का विरोध किया था, लेकिन केंद्र सरकार ने जबरदस्ती उन्हें पास करवा लिया। पंजाब की कांग्रेस सरकार मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में इन खेती कानूनों को रद्द करने के लिए विधानसभा में प्रस्ताव लायी। पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में किसान ट्रैक्टर मार्च और रैलियां निकाली गईं। पार्टी हर स्तर पर किसानों की मांगों के समर्थन में रही है। लेकिन अफसोस यह है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार किसानों की आवाज सुनने को तैयार नहीं है, जिनके लिए ये खेती कानून लाने का दावा किया जा रहा है। प्रधानमंत्री के पास ठिठुरती ठंड में धरने पर बैठे किसानों से मिलने का वक्त नहीं है।

सांसद तिवारी ने किला आनंदगढ़ साहिब संप्रदाय के बाबा सुच्चा सिंह सहित अलग-अलग संगठनों की ओर से इस आंदोलन में लगातार की जा रही सेवा की प्रशंसा की, जो मानवता के भले के लिए काम कर रहे हैं। सांसद तिवारी बाबा जसदीप सिंह मंगा जी झंडा साहिब खटकड़ कलां  द्वारा चलाए जा रहे लंगर और सरपंच सुखजिंदर सिंह की ओर से नोरा गांव द्वारा चलाई जा रही फ्री मेडिकल सेवा में भी पहुंचे।

इस अवसर पर अन्यों के अलावा,  सतवीर सिंह पल्लीझिक्की चेयरमैन जिला योजना बोर्ड एसबीएस नगर,  कमलजीत सिंह बंगा मेंबर जिला परिषद, हरभजन सिंह ब्लॉक प्रधान, द्रवजीत सिंह पुनिया चेयरमैन मार्केट कमेटी, रघबीर सिंह बिल्ला, हरपाल सिंह पठलावा, सुखजिंदर सिंह नोरा, चरणजीत सिंह पठलावा, सतपाल सिंह अमृतसरिये भाइया वाले, बाबा जसदीप सिंह मंगा जी झंडा साहिब खटकड़ कलां, बॉबी दिल्ली, जस्सा सिंह सोतरा, कारी झिक्का,  मनप्रीत सिंह सोढी, लक्की सोढीयां, अजीत सिंह उच्चा लधाना इंचार्ज लंगर कमेटी भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भाजपा ने गिद्दड़बाहा, बरनाला, चब्बेवाल और डेरा बाबा नानक के विधानसभा उपचुनावों के लिए बनाई टीमें

चंडीगढ़। गिद्दड़बाहा, बरनाला, चब्बेवाल और डेरा बाबा नानक के संभावित विधानसभा उपचुनावों को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी पंजाब ने कमर कस ली है और इन चार विधानसभाओं के इन्चार्ज, को-इन्चार्ज के...
article-image
पंजाब

आरोपियों ने मासूम के सामने दी दर्दनाक मौत : बेटे को आया था पतंग दिलाने

बठिंडा :  गांव बल्लूआना में बसंत पंचमी पर अपने बच्चे को पतंग दिलाने आए सुखराज सिंह पर गांव के ही काला सिंह ने अपने चार अन्य साथियों के साथ कृपाण एवं गंडासों से हमला...
article-image
पंजाब , समाचार

सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल बीनेवाल के तीन अध्यापक कोरोना पाजिटिव,           प्रिसीपल सहित अभी तक गयारह अध्यापकों ने कोरोना का टैस्ट ही नहीं करवाया

सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल बीनेवाल में पांच सौ विधार्थी पढ़ाई कर रहे, संक्रमण रोकने के लिए नान र्बोड कक्षाए बंद गढ़शंकर: सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल बीनेवाल के तीन अध्यापकों के कोरोना पाजिटिव आने के...
article-image
पंजाब

हरमनप्रीत कौर गिल प्रदेशाध्यक्ष व गुरप्रीत कौर बनीं महासचिव : जालंधर में स्त्री मुलाजिम तालमेल कमेटी की प्रदेश स्तरीय कन्वैंशन आयोजित

नंगल। स्त्री मुलाजिम तालमेल कमेटी पंजाब द्वारा स्त्री मुलाजिमों की मांगों को लेकर कन्वैंशन का आयोजन जालंधर के देश भगत यादगार हाल में किया गया। इस प्रदेश स्तरीय कन्वैंशन का आयोजन संगठन की प्रदेशाध्यक्ष...
Translate »
error: Content is protected !!