सिटीजनस वेलफेयर कौंसिल गढ़शंकर हमेशा जरूरतमंदों की सेवा करने के लिए तत्पर : पंकज

by

गढ़शंकर I पंकज कृपाल एडवोकेट, अध्यक्ष सिटीजनस वेलफेयर कौंसिल गढ़शंकर ने छात्रों के लिए जरूरतमंद परिवारों को कॉपियां वितरित करते हुए कहा कि सिटीजनस वेलफेयर कौंसिल गढ़शंकर हमेशा जरूरतमंदों की सेवा करने के लिए तत्पर है।  उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लगाए गए मिनी लॉक डाऊन के कारण दुकानदार समुदाय में बहुत रोष है।  उन्होंने कहा कि सरकार को रोटेशन में सभी दुकानों को खोलने की अनुमति देनी चाहिए।  उन्होंने कहा कि हम सभी को सरकार द्वारा लगाए गए मिनी लॉकडाउन के दिशानिर्देशों का पालन करना चाहिए, लेकिन साथ ही केंद्र और राज्य सरकारों को भी लोगों को वित्तीय सहायता प्रदान करनी चाहिए ताकि मिनी लॉकडाउन में लोग अपने परिवार का भरण पोषण कर सकें।  इस अवसर पर लछमन दास सेवानिवृत्त बीडीपीओ, मलकीत सिंह नम्बरदार, आदि उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बहू ने बुजुर्ग सास के सिर पर बाल्टी मारी : लात मारकर फिर शौचालय में धकेला

बरनाला :  जिले के गांव खुड्डी में एक बुजुर्ग महिला को उसकी पुत्रवधू बाल्टी व लातों से मारपीट रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। वीडियो में पुत्रवधू महिला...
article-image
पंजाब

संदिग्ध महिला को सुरक्षा एजेंसी ने उठाया : मोबाइल में पाकिस्तानी नंबर होने की आशंका

फिरोजपुर :  फिरोजपुर में एक सुरक्षा एजेंसी द्वारा एक महिला को उसके घर से उठाने की बात सामने आई है। जानकारों का कहना है कि उक्त महिला के मोबाइल में पाकिस्तानी नंबर होने की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

यूके स्टडी वीज़ा के लगातार अच्छे नतीजे आ रहे हैं : कनवर अरोड़ा

नवांशहर। कनवर अरोड़ा कंसल्टेंट के एमडी कनवर अरोड़ा ने बताया कि जिन छात्रों का बारहवीं के बाद 4-5 साल का गैप पड़ चुका है, किसी भी स्ट्रीम में आर्ट्स, कॉमर्स, मेडिकल, नॉन-मेडिकल, किसी भी...
Translate »
error: Content is protected !!