सिद्धू ने पैर छूते हुए सीएम मान की पुरानी वीडियो शेयर कर तंज कसा : AAAP MLA जीवनजोत कौर भड़की सिद्धू को सुनाई खरी-खोटी और कहा कि वह रिस्पेक्ट डिजर्व ही नहीं करते

by

चंडीगढ़ : पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी  के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने पैर छूते हुए सीएम भगवंत मान की पुरानी वीडियो शेयर कर तंज कस दिया। कहा कि भाई भगवंत संतरा कितना भी बड़ा हो जाए, रहता टहनी के नीचे ही है।  सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर डाली गई पोस्ट को देख 2022 विधानसभा चुनाव में नवजोत सिंह सिद्धू को अमृतसर ईस्ट से हराने वाली AAP विधायक जीवनजोत कौर भड़क गई हैं।

                            उन्होंने शायराना अंदाज में ही नवजोत सिद्धू को खरी-खोटी सुनाई और कहा कि वे रिस्पेक्ट डिजर्व ही नहीं करते हैं। दरअसल, नवजोत सिंह सिद्धू ने बीते दिन अपने X अकाउंट पर पोस्ट को शेयर किया था। इसमें भगवंत मान की पुरानी वीडियो भी पोस्ट की गई, जिसमें वे नवजोत सिद्धू के पैर छूते हुए दिखाई दिए। इतना ही नहीं, एक पुराने इंटरव्यू को भी शेयर किया गया, जिसमें भगवंत मान बोल रहे थे कि सिद्धू लाफ्टर चैलेंज में उनके जज रहे हैं और कोई व्यक्ति अपने रोल मॉडल से बड़ा नहीं हो सकता।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आतंकी साजिश नाकाम … एक व्यक्ति गिरफ्तार : पंजाब पुलिस

चंडीगढ़, 10 फरवरी : पंजाब पुलिस ने अमृतसर में एक आरडीएक्स से लैस बम बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) द्वारा समर्थित आतंकवादी साजिश को...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी ने खेतों में धान की रोपाई की : धान की रोपाई से पहले जमीन तैयार करने को ट्रैक्टर भी चलाया

सोनीपत : राहुल गांधी दिल्ली से शिमला के लिए जा रहे हैं। राहुल गांधी जैसे ही सोनीपत पहुंचे, वहां उन्होंने खेतों में काम करते देखा तो अपना काफिला रुकवा किसानों के बीच पहुंचे और...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मंडी के परवाड़ा से दो गर्भवती महिलाएं रेस्क्यू : एसडीएम व बीडीओ ने खुद बेलचा उठा हटाया मलबा

एएम नाथ। मंडी : सराज विधानसभा क्षेत्र और गोहर उपमंडल के तहत आने वाले परवाड़ा से दो गर्भवती महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है। यह रेस्क्यू पिछले कल एसडीआरएफ के जवानों और स्थानीय लोगों...
article-image
पंजाब

2 साल पहले गया था विदेश : कनाडा गए 23 वर्षीय पंजाबी युवक की कार दुर्घटना में हुई मौत

मलेरकोटला : कनाडा के ओंटारियो प्रांत के मस्कटा शहर में कार दुर्घटना में मलेरकोटला जिले के एक पंजाबी युवक की दुखद मौत हो गई। युवक की पहचान गुरमहिकप्रीत सिंह (21) पुत्र सुखचैन सिंह कलेर...
Translate »
error: Content is protected !!