सिद्धू 21 को मोगा में करेंगे रैली : कांग्रेस ने किया किनारा, जिला उपाध्यक्ष ने कहा आयोजकों से कह दिया, कि पोस्टर से उनका फोटो हटा दिया जाए

by

मोगा : कांग्रेस पार्टी में विरोध के बावजूद पंजाब प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के तेवर नरम नहीं पड़ रहे। सिद्धू 21 जनवरी को फिर मोगा में रैली करेंगे। हालांकि प्राइम फार्म में होने जा रैली से जिला कांग्रेस कमेटी ने किनारा कर लिया है। जिलाध्यक्ष सुखजीत सिंह काका लोहगढ़ का कहना है कि 21 जनवरी को कांग्रेस की कोई रैली नहीं है। जो लोग रैली करवा रहे हैं, उनकी कोई निजी स्तर पर रैली होगी।

यह आयोजित करवा रहे हैं रैली :   नवजोत सिद्धू की 21 जनवरी को रैली प्राइम फार्म में सुबह 11 बजे से धरमपाल सिंह करवा रहे हैं। धरमपाल के पिता महेशइंदर सिंह पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रह चुके हैं लेकिन धरमपाल के पास कांग्रेस की कभी कोई जिम्मेदारी नहीं रही। वह यूथ कांग्रेस तक सीमित रहे हैं।

रैली के पोस्टर पर जिला कांग्रेस कमेटी की जिला उपाध्यक्ष एवं मोगा की विधानसभा क्षेत्र की प्रभारी मालविका सूद का फोटो लगाया गया है, जबकि जिलाध्यक्ष या जिले के अन्य किसी पदाधिकारी का फोटो नहीं लगाया है।

कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष ने ये कहा :  कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष मालविका सूद ने कहा कि रैली की अभी तक उनके पास किसी प्रकार की सूचना नहीं है। उनका फोटो भी रैली के पोस्टर में बिना उनकी अनुमति से लगाया गया है। उन्होंने आयोजकों से कह दिया है कि पोस्टर से उनका फोटो हटा दिया जाए, क्योंकि यह कांग्रेस पार्टी की रैली के बजाय धरमपाल सिंह की निजी रैली है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एक करोड़ व सरकारी नौकरी : मुख्य मंत्री की ओर से शहीद सूबेदार हरदीप सिंह के परिवार के लिए की घोषणा

चंडीगढ़, : पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान ने शहीद सूबेदार हरदीप सिंह के परिवार के लिए एक करोड़ रुपए की एक्स-ग्रेशिया व एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की जो शुक्रवार...
article-image
पंजाब

लोगों के लिए बड़ी राहत : अब बिना फिंगरप्रिंट भी मिलेगा राशन, नया डिजिटल सिस्टम लागू

चडीगढ़: पंजाब सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली  को सुविधाजनक बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। बता दें कि पंजाब में अब पारंपरिक राशन कार्ड की जगह QR कोड आधारित स्मार्ट राशन कार्ड जारी...
article-image
पंजाब

किसान प्रेड में शमिल होने के लिए दो दर्जन से अधिक ट्रैकटर ट्रालियों को कुल हिंद किसान सभा व सयुंक्त किसान र्मोचे के नेताओं ने रवाना किया

गढ़शंकर: कुल हिंद किसान सभा व सयुंक्त किसान र्मोचे दुारा गढ़ी मट्टों, भंम्मियां, घागो रोड़ावाली, नैनवां, पंडोरी बीत, गढ़शंकर, पोसी, मोरांवाली, चक्क फुल्लू आदि गावों से दो दर्जन से अधिक ट्रैकटर ट्रालियां दिल्ली के...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में सरदारियां क्लब गढ़शंकर द्वारा आयोजित पांच दिवसीय दस्तार प्रशिक्षण शिविर शुरू

गढ़शंकर : बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज, गढ़शंकर में सरदारियां क्लब गढ़शंकर द्वारा आयोजित पांच दिवसीय दस्तार प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा ने शिविर में पहुंचे क्लब...
Translate »
error: Content is protected !!