सिफत कौर समरा को 1 करोड़ 75 लाख रुपये का दिया चेक :  मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्वर्ण-रजत पदक जीतने वाली सिफत कौर को किया सम्मानित

by

चंडीगढ़:   मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन करने वाली सिफत कौर समरा को सम्मानित किया है। सीएम भगवंत मान ने उन्हें 1 करोड़ 75 लाख रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया है। चंडीगढ़ के सेक्टर 35 के पंजाब म्यूनिसिपल भवन में कार्यक्रम रखा गया था। इस दौरान सीएम मान ने सिफत कौर को सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सिफत कौर ने स्वर्ण और रजत पदक जीतकर पंजाब सहित पूरे देश का नाम रोशन किया :  फरीदकोट की रहने वाली सिफत कौर समरा ने जकार्ता इंडोनेशिया में एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को गोल्ड मेडल दिलाया था। साथ ही उन्होंने व्यक्तिगत तौर पर सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया। उन्होंने स्वर्ण और रजत पदक जीतकर पंजाब सहित पूरे देश का नाम रोशन किया है।

सिफत कौर को शानदार जीत पर दी बधाई  : कार्यक्रम में जिला खेल अधिकारी फरीदकोट बलजिंदर सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी सैकेंडरी फरीदकोट मेवा सिंह सिद्धू, जिला शिक्षा अधिकारी एलीमेंट्री फरीदकोट नीलम रानी, उप जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी प्रदीप दियोड़ा, उप जिला शिक्षा अधिकारी एलीमेंट्री फरीदकोट पवन कुमार आदि मौजूद रहे। साथ ही सभी अधिकारियों ने सिफत कौर को शानदार जीत पर बधाई दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

यूथ काग्रेस के नवनिवार्चित अध्यक्ष मनदीप सिंह का फूलमालाएं पहना कर स्वागत

गढ़शंकर: विधानसभा हलका गढ़शंकर के यूथ काग्रेस के नवनिवार्चित अध्यक्ष मनदीप सिंह मोयला को बिभिन्न जनप्रतिनिधियों ने फूलमालाएं पहना कर स्वागत किया और गढ़शंकर हलके का अध्यक्ष बनने पर वधाई दी। इस दौरान नगर...
article-image
पंजाब

आईजी के बेटे ने चलाई थी द विलो कैफे में गोली : चंडीगढ़ पुलिस ने की आरोपी की पहचान, तलाश में छापेमारी

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ सेक्टर-10 स्थित द विलो कैफे में पंजाब के आईजी के बेटे ने गोली चलाई थी। चंडीगढ़ पुलिस आरोपी की पुलिस ने पहचान कर ली है और उसकी तलाश में छापेमारी कर...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज का एमए इतिहास चतुर्थ सेमेस्टर का परिणाम रहा शानदार

गढ़शंकर, 22 सितंबर: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में चल रहे स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम एमए इतिहास चतुर्थ सेमेस्टर का परिणाम शानदार रहा है। विभागाध्यक्ष प्रो. लखविंदरजीत कौर ने बताया कि पंजाब विश्वविद्यालय द्वारा घोषित परिणाम...
पंजाब

गणतंत्र दिवस से पहले बड़ी आतंकी साजिश नाकाम : ISI समर्थित 6 आतंकवादी गिरफ्तार

तरनतारन: पंजाब में गणतंत्र दिवस से पहले एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए पुलिस ने राज्य की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में अहम सफलता हासिल की है। खुफिया सूचनाओं के...
Translate »
error: Content is protected !!