सिराज, धर्मपुर, नाचन व करसोग विधानसभा क्षेत्र के 180 किलोमीटर से ज्यादा पैदल सफर कर शिमला लौटे जयराम ठाकुर, डॉ. मामराज ने की मुलाक़ात

by

एएम नाथ। शिमला : पिछले 20 दिनों से मंडी जिला के सिराज, धर्मपुर, नाचन व करसोग विधानसभा क्षेत्र के 180 किलोमीटर से ज्यादा की पैदल यात्रा करने के बाद नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज शिमला लौट आए।इस दौरान अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पूर्व प्रान्त महामंत्री डॉ. मामराज पुंडीर ने नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर जी से उनके आवास पर मुलाक़ात की। डॉ. मामराज ने कहा कि मंडी जिला के सिराज, नाचन, धर्मपुर और करसोग में बादल फटने से बहुत त्रासदी हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सिराज विधानसभा क्षेत्र में इस त्रासदी के दौरान 180 किलोमीटर से ज्यादा पैदल यात्रा कर अपनों के बीच जाने का प्रयास किया और राजनेता और नेताओं की एक नई परिभाषा स्थापित की। जयराम ठाकुर ने राजनेताओं को समाज सेवा कैसे करनी है एक लकीर खींच दी है। काश हर नेता आपकी तरह होता। हमें आप पर गर्व है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

आईटीआई ऊना के कैंपस प्लेसमेंट ड्राईव में 90 छात्रों का हुआ चयन

ऊना : आईटीआई ऊना में मैसर्ज माइल स्टोन गियर्स प्राइवेट लिमिटेड बद्दी, मैसर्ज हिम टैक्नोफोर्ज लिमिटेड व मैसर्ज औकाया बैटरी एवॅं ओकाया पावर बद्दी द्वारा आईटीआई प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यार्थियों के लिए कैंपस प्लेसमेंट का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस के आर्थिक कुप्रबंधन से हिमाचल बेहाल : अनुराग ठाकुर

 एएम नाथ।  हमीरपुर, 4 सितंबर : पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को जारी बयान में कर्मचारियों व पेंशनर्स को सैलरी न मिलने पर रोष जताते हुए इसे कांग्रेस सरकार के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नेनाद लालोविक ने कहा- विनेश को नहीं दे सकते रजत पदक

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक 2024 के 50kg महिला कुश्ती फाइनल से अयोग्य करार दी गईं हैं। इसपर विश्व कुश्ती संस्था के प्रमुख नेनाद लालोविक ने कहा कि अब फैसले के पलटने की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एआईजी सुरिंदर लांबा ने पुलिस कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को अपनी पहली प्राथमिकता बताया

दलजीत अज्नोहा/ होशियारपुर/चंडीगढ़ : पं जाब पुलिस मुख्यालय, सेक्टर-9 चंडीगढ़ में एआईजी पर्सनल-1, आईपीएस सुरिंदर लांबा ने बताया कि वे पूरे पंजाब के पुलिस कर्मचारियों की समस्याओं को सुनने और उनका समाधान करवाने के...
Translate »
error: Content is protected !!