दलालों के दखल से उद्योग कर रहे पलायन, सरकार की मिलीभगत बोले जयराम ठाकुर : विधानसभा के बाहर भाजपा का प्रदर्शन

by

एएम नाथ । शिमला :  हिमाचल प्रदेश से उद्योगों के पलायन के मुद्दे को लेकर कल विपक्ष ने विधानसभा सदन में सरकार पर गंभीर आरोप लगाए और आज भी विपक्ष ने सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही सरकार के खिलाफ़ विधान सभा परिसर में प्रदर्शन किया।
विपक्ष ने सरकार पर आरोप लगाया कि बीबीएन में सरकार की मिलीभगत से बिचौलियों से परेशान हो कर उद्योग पलायन हो रहें हैं।
सरकार कह रही है कि वे अपनी शर्तो पर प्रदेश में निवेश लाएंगे। सरकार बताएं कि वे कौन सी शर्ते हैं।
जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में उद्योगों को स्थापित करने में केंद्र की अटल बिहारी वाजपेई सरकार का बड़ा योगदान रहा है और उसके बाद पीएम मोदी ने बल्क ड्रग पार्क और मेडिकल डिवाइस पार्क जैसी सौगात हिमाचल को दी है।
उन लोगों का जिक्र करने के बजाय सदन में एक विधायक के परिवार का किया जा रहा है जो दुर्भाग्यपूर्ण है। कबाड़ बीबीएन में एक बड़ा मुद्दा हो गया है जिसको लेकर अलग अलग बाते सामने आ रही है।
उद्योगपतियों के ऊपर ऐसी शर्ते लगाई जा रही जिससे विवश हो कर वे बिचौलियों के पास आए। सरकार में कुछ ऐसे लोग बैठ गए हैं जिनके कारण स्थापित उद्योग हिमाचल प्रदेश से पलायन करने को मजबूर हो गए हैं।
निवेश लाने के लिए मंत्री और सीएम दुबई घूम कर आ गए लेकिन किन किन औद्योगिक घरानों से मिले इसकी किसी को जानकारी नहीं लेकिन तस्वीरें शादियों की सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आ रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

देव समाज की समृद्ध परंपराओं से आलोकित होगी छोटी काशी – MLA चन्द्रशेखर

मंडी, 19 फरवरी। विधायक चंद्रशेखर ने मंडी महाशिवरात्रि मेले की आम सभा की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि मेले से छोटी काशी मंडी देव समाज की समृद्ध परंपराओं से आलोकित होगी। मेले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया आज से करेंगे जिला चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष आदरणीय श्री कुलदीप सिंह पठानिया जी जिला चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का शुक्रवार से दौरा कर स्थिति का जायजा लेंगे। Share     
हिमाचल प्रदेश

नागरिक अस्पताल बद्दी में रोगी कल्याण समिति की बैठक : 64.45 लाख रुपये बजट पारित

पोस्टमार्टम करने के लिए अनुभवी कर्मचारी को आऊट सोर्स पर तैनात करने की प्रस्ताव पारित किया एक कैंटीन व दो मेडिकल शाप बनाने के लिए टैंडर लगाए जाएंगे बद्दी, 20 जून (तारा) :  उपमंडलाधिकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गैर जनजातीय क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास होगा सुनिश्चित : जगत सिंह नेगी

एएम नाथ। चंबा :  राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र भरमौर के तहत गैर जनजातीय क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने के...
Translate »
error: Content is protected !!