सीआरपीएफ ने रेंजर एफसी को 3-0 से तो खालसा वैरियर ने इंडियन नेवी केरला को 4-3 से हरा कर सेमीफाइनल में किया प्रवेश

by

59वे ऑल इंडिया प्रिं हरभजन सिंह मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट।
माहिलपुर – प्रिं हरभजन सिंह सपोर्टिंग क्लब के प्रधान कुलवंत सिंह संघा की अगुवाई में कराए जा रहे 59वे ऑल इंडिया प्रिं हरभजन सिंह मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट के सातवें दिन मुख्य अतिथि दलजीत सिंह सहोता सदस्य एनआरआई कमीशन, राजकौर सहोता, जसवीर कौर गिल, कुलसिंदर सिंह सहोता एसएसपी, जसविंदर कौर सहोता, सुखजीत सिंह संघा बेल्जियम, डॉ रोहतांश व अशोक कुमार शर्मा ने खिलाड़ियों से साफ सुथरा खेल खेलने के लिए प्रेरित किया। पहला मुकाबला क्लब वर्ग में खालसा वैररियर कुरालीव इंडियन नेवी केरला के दरम्यान खेला गया जिसमें खालसा वैरियर ने इंडियन नेवी को 4-3 से हरा दिया और दूसरा मुकाबला सीआरपीएफ जालंधर व रेंजर फुटबाल क्लब दिल्ली के दरम्यान खेला गया जिसमें सीआरपीएफ ने रेंजर एफसी को 3-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। अंडर 17 वर्ग मुकाबले में एसबीबीएस फुटबाल अकेडमी खियाला ने दोआबा पब्लिक स्कूल पारोवाल को 2-1 से पराजित कर फ़ाइनल में प्रवेश किया। इस दौरान खेल स्टेडियम में गुणवंत कौर बैंस, सरनजीत कौर दोसांझ, परमजीत सिंह घूका एसपी, ठेकेदार सुरिंदर सिंह राठा, सतपाल सिंह सहोता केनेडा, शविंदरजीत सिंह बैंस एसएसपी, सेवक सिंह बैंस यूएसए, कोच गुरदीप सिंह थापा, इंद्रजीत सिंह दोसांझ, मलकीत सिंह नंगल ख़िलाडिया, गुरदेव सिंह गिल, दलजीत सिंह बैंस, गुरमिंदर सिंह, कुंदन सिंह सजन, प्रिं डॉ जसपाल सिंह, डॉ परमप्रीत कैंडवाल, प्रिं जगमोहन सिंह, प्रिं परमिंदर सिंह, प्रिं रिकी मिन्हास, दलजीत सिंह बैंस, सेवक सिंह, शिविंदरजीत सिंह बैंस, सतपाल सिंह, विंग कमांडर हरदेव सिंह ढिल्लों, अर्जुनवार्ड गुरदेव सिंह गिल, हरिनंदन सिंह खाबड़ा, यशपाल, राधेश्याम, विजय बंबेली, मास्टर बनींदर सिंह, बलजिंदर मान, मास्टर अच्छर कुमार जोशी, कोच बंधना सिंह, राज कुमार भोला, प्रो जंग बहादुर शेखों, डॉ राजकुमार सहित भारी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित थे।
फ़ोटो : 59वे ऑल इंडिया प्रिं हरभजन सिंह मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट में गोल करने व बचाने के संघर्षरत खिलाड़ी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

राज्य स्तरीय टीचर फेस्मेट में पद्दी सूरा सिंह के अध्यापक गुरिंदर सिंह ने दूसरा स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया

गढ़शंकर, 20 फरवरी: पंजाब के समूह सरकारी स्कूलों के अध्यापकों का राज्य स्तरीय टीचर फेस्ट मुकाबला 2026 जिला फतेहगढ़ सहिब के बाबा बंदा सिंह बहादुर इंजीनियरिंग कॉलेज में करवाया गया। इन मुकाबलों में विभिन्न...
article-image
पंजाब

साढ़े चार घंटे यातायात ठप होने से परेशान हुए लोग- जल आपूर्ति एवं स्वच्छता ठेका श्रमिक युनियन द्वारा मांगों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन

तलवाड़ा (राकेश शर्मा) जल सप्लाई एवं सेनिटेशन कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन पंजाब ने मंडल तलवाड़ा के सूचीबद्ध कर्मचारियों की मांगों को लेकर तलवाड़ा-मुकेरियां मुख्य मार्ग पर करीब साढ़े चार घंटे से भी अधिक समय तक...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज गढ़शंकर में बाल मजदूरी व बाल विवाह विषय पर भाषण आयोजित 

गढ़शंकर, 13 फरवरी  :  बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज, गढ़शंकर में जिला विधि सेवा प्राधिकरण होशियारपुर और एनएएलएसए के संरक्षण में और प्रधानाचार्य डॉ. अमनदीप हीरा के नेतृत्व में ‘बाल विवाह और बाल श्रम’...
article-image
पंजाब

भाजपा उम्मीदवार जीवन गुप्ता ने नामांकन पत्र दाखिल किया

लुधियाना । लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार जीवन गुप्ता ने सोमवार को यहां अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने...
Translate »
error: Content is protected !!