सीएम ने दिया अस्तीफा : मनोहर लाल खट्टर ने मंत्रिमंडल के इलावा पूरे मंत्रिमंडल ने दिया अस्तीफा – डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने लौटाईं सरकारी गाड़ियां

by

चंडीगढ़. हरियाणा में सीएम मनोहर लाल खट्टर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है । इसके साथ ही पुरे मंत्रिमंडल ने भी अस्तीफा दे दिया है। विधायक दल की मीटिंग में हुए फैसले के बाद यह कदम उठाया गया है। सीएम के अलावा, अन्य सभी मंत्री भी अपनी-अपनी गाड़ियों में हुए राजभवन पहुंचे थे। हरियाणा में अब भाजपा अपने दम पर सरकार बनाने जा रही है। राजभवन पल -पल बदल रही स्थितियों पर अपनी नजर बनाए हुए हैं। आज ही नई सरकार का शपथ ग्रहण हो सकता है। उधर सीएम मनोहर लाल खट्टर को लोक सभा चुनावों में उतारा जा सकता हे।

जानकारी के अनुसार, सीएम मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार सुबह 11 बजे भाजपा विधायक दल के साथ मीटिंग की और इसके बाद हरियाणा के राज्यपाल से मुलाकात करने के लिए निकले। सीएम की गाड़ी में गृहमंत्री भी मौजूद थे। साथ ही मंत्री भी राज्यपाल से मुलाकात के लिए गए हैं। दरअसल, हरियाणा सीएम आवास मनोहर लाल पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कुछ निर्दलीय विधायकों के साथ मीटिंग की और फिर वहां से मनोहर लाल राजभवन के लिए रवाना हुए है। यहां पर अहम बात यह है कि अनिल विज भी सीएम की गाड़ी में मौजूद थे। विज के चेहरे में मुस्कान थी. ऐसे में संभावना है कि विज भी हरियाणा के नए सीएम हो सकते हैं। इसके इलावा नायब सिंह सैनी और कृष्णपाल गुर्जर का नाम सबसे आगे चल रहा है।
कांग्रेस-जजपा ने अपने ंविधायकों को बुलाया दिल्ली

मनोहर लाल के इस्तीफे के बाद हरियाणा कांग्रेस ने अपने विधायकों को दिल्ली बुलाया है तो वहीं पर जेजेपी ने भी विधायकों को दिल्ली बुलाया है। सबसे बड़ी बात यह है कि माना जा रहा है कि जजपा के साथ 10 में से सिर्फ चार विधायक ही हैं। अब दिल्ली कितने विधायक पहुँचते है, उसके बाद ही सिथ्ति साफ़ होगी।

हरियाणा के नीलोखेड़ी से निर्दलीय विधायक धर्मपाल गोंदर ने हरियाणा के सीएम एमएल खट्टर से मुलाकात के बाद कहा कि हमने पहले ही बीजेपी को समर्थन दे दिया था। सीएम के साथ बैठक में हमने निर्वाचन क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के बारे में चर्चा की है। हमने गठबंधन पर किसी भी तरह की चर्चा नहीं की।

दुष्यंत चौटाला ने सरकारी गाड़ियां लौटाईं : हरियाणा में आगामी लोकसभा चुनाव के बीच पर भाजपा-जजपा गठबंधन टूटने की तैयारी है। एक तरफ सीएम मनोहर लाल ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है तो वहीं दूसरी तरफ दुष्यंत चौटाला ने सभी सरकारी गाड़ियां लौटा दी है।

इसी बीच राजभवन पल -पल बदल रही स्थितियों के चलते अर्जुन मुंडा और तरुण चुग को बीजेपी ने ऑब्ज़र्वर नियुक्त किया है। दोनो दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं। नयनपाल रावत ने कहा मैं पहले भी निर्दलीय विधायक के तौर पर सरकार के साथ था और अब भी सरकार के साथ हूं। रावत ने आगे कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तरक्की और उन्नति कर रहा है।

तो उधर जननायक जनता पार्टी ने ऑर्डिनेशन कमिटी की बैठक बुलाई है। इस बैठक की अध्यक्षता जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय चौटाला और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला करेंगे। इसके अलावा जेजेपी की बड़ी लीडरशिप बैठक में मौजूद रहेगी। बैठक में लोकसभा चुनाव और गठबंधन पर अहम चर्चा होगी।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के छात्र पर जानलेवा हमला, 1 गिरफ्तार : छात्र का दाहिना फेफड़ा खराब हो गया है और उसे मस्तिष्क की सर्जरी की गई

चंडीगढ़ ” ऑस्ट्रेलिया के द्वीप राज्य तस्मानिया में एक भारतीय मूल के छात्र पर जानलेवा हमला किया गया है, जिसके बाद उसे डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती किया और फिर उसे...
article-image
पंजाब

बल्ह, सलवाहन तथा औट शिक्षा खंडों के स्कूलों की समय सारिणी में बदलाव

मंडी 18 जनवरी। जिला दंडाधिकारी मंडी अरिंदम चौधरी ने मंडी जिला के कुछ मैदानी क्षेत्रों में सुबह के समय घने कोहरे के कारण जनहित व बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए...
article-image
पंजाब

1 नवंबर को ‘मैं पंजाब बोलदा हाँ’ बहस रिवायती पार्टियों से राज्य के साथ किए गए द्रोह का जवाब माँगेगी: मुख्यमंत्री

यादगारी के मौके पर शिरकत करने के लिए लोगों को खुला न्योता पंजाब और पंजाबियों के विरुद्ध किए गए गुनाहों के लिए रिवायती पार्टियों को कभी भी माफ नहीं करेंगे राज्य के लोग चंडीगढ़,...
हिमाचल प्रदेश

1 से 15 अक्तूबर तक बंद रहेगी मोहीं-दरकोटी सड़क : 10 अक्तूबर तक बंद रहेगी बराड़बल्ह सड़क

हमीरपुर 29 सितंबर। सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मत कार्य के चलते मोहीं-टौणीदेवी-दरकोटी सड़क पर यातायात एक से 15 अक्तूबर तक बंद रहेगा। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिला दंडाधिकारी हेमराज बैरवा ने बताया कि...
Translate »
error: Content is protected !!