सीएम सुक्खू से लिपटकर बोली- मां को घर के पास तैनात करवा दीजिए : मां से 600 किमी की दूरी नहीं सह पाई पांचवीं की छात्रा

by

नवोदय विद्यालय में पढ़ने और आईपीएस बनने का सपना देख रही वंशिका की भावुक फरियाद सुन सीएम ने दिया आश्वासन

तीसा (चंबा)। मां से मिलने की तड़प और परिवार के साथ रहने की चाह में पांचवीं कक्षा की छात्रा वंशिका मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के सामने भावुक हो गई। मुख्यमंत्री को देखते ही वह उनसे लिपटकर रोने लगी और बोली, “सर, मेरी मां 600 किलोमीटर से ज्यादा दूर नौकरी कर रही हैं। कृपया उन्हें घर के नजदीक तैनात करवा दीजिए।”

यह भावुक दृश्य चुराह विधानसभा क्षेत्र की पंचायत बैरागढ़ के देहग्रां में आयोजित ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के दौरान देखने को मिला। बच्ची की बात सुनकर मुख्यमंत्री ने उसे गले लगाया और उसकी पूरी बात ध्यान से सुनी।

नेरवा में तैनात हैं मां

मुख्यमंत्री ने वंशिका से पूछा कि उसकी मां क्या काम करती हैं और किस विभाग में तैनात हैं। वंशिका ने बताया कि उसकी मां नरो देवी शिमला जिले के शिक्षा खंड नेरवा स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला सोवल में जेबीटी के पद पर पिछले दो वर्षों से सेवाएं दे रही हैं। उसके पिता गिरीश कुमार किसान हैं। वह और उसका भाई पिता के साथ घर पर रहते हैं।

नवोदय में पढ़ने का सपना, मां से रहना पड़ रहा दूर

वंशिका ने मुख्यमंत्री को बताया कि वह जवाहर नवोदय विद्यालय में पढ़ना चाहती है। इसके लिए उसे जिले के स्कूल में पढ़ाई करनी जरूरी है। इसी वजह से परिवार को मां से दूर रहना पड़ रहा है। बच्ची की बातें सुनकर मुख्यमंत्री ने उसे दोबारा गले लगाया और भावनात्मक रूप से ढांढस बंधाया।

घर के नजदीक तैनाती का दिया भरोसा

मुख्यमंत्री सुक्खू ने वंशिका को आश्वासन दिया कि उसकी मां की तैनाती घर के नजदीक करवाने के लिए जल्द कदम उठाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने नरो देवी को भी बुलाकर उनकी तैनाती और अन्य परिस्थितियों के बारे में जानकारी ली। वंशिका ने मुख्यमंत्री को बताया कि वह बड़ी होकर आईपीएस अधिकारी बनना चाहती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बिना किताबों के ही सीबीएसई स्कूलों में कैसे पढ़ेंगे बच्चे : जयराम ठाकुर

किताब न दे पाने का तर्क भी बचकाना, हर तरफ अफरातरफी का माहौल एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने कहा कि सरकार द्वारा 2 साल से प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना उपमंडल के 355 आंगनवाड़ी केन्द्रों में चुनाव में जन भागीदारी बढ़ाने तथा मत प्रतिशत में बढ़ोतरी के मकसद से हुए जागरूकता कार्यक्रम

ऊना, 20 मार्च। लोकसभा चुनाव में जन भागीदारी बढ़ाने तथा मत प्रतिशत में बढ़ोतरी के मकसद से ऊना जिला प्रशासन लोगों को मताधिकार के प्रयोग को लेकर जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सुल्तान पहलवान ने आर्यन पहलवान को शिकस्त देकर जीता बरागु का दंगल

पट्टा मेहलोग, 8 जून (तारा) : विकास खंड पट्टा की ग्राम पंचायत बाड़ियाँ के गाँव बरागु में लखदाता कुश्ती दंगल का आयोजन करवाया गया। इसमें दून के समाजसेवी हंसराज चंदेल मुख्य अतिथि रहे।इस दंगल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला : सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए पहले दिन 148 कलाकारों ने दिया ऑडिशन

कलाकारों को मेरिट के आधार पर प्रस्तुतियां देने का मिलेगा मौका : तुकेश एएम नाथ। चंबा : अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला -2026 के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले कलाकारों के चयन हेतू आज...
Translate »
error: Content is protected !!