सीपीआई(एम) का जथा मार्च अभियान नाहन से शुरू : जनविरोधी नीतियों के खिलाफ उठाई आवाज

by

एएम नाथ । नाहन, 09 मार्च । सीपीआई-एम हिमाचल प्रदेश की राज्य कमेटी द्वारा जनता के ज्वलंत मुद्दों को लेकर चलाया जा रहा जथा मार्च अभियान रविवार को जिला सिरमौर के नाहन से शुरू हो गया। अभियान के तहत राज्य कमेटी का जथा नाहन से निकलकर लोगों के बीच पहुंचा और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की।

यह जथा आगे प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी जाकर जनता से संपर्क करेगा।

अभियान के अंतर्गत सोमवार से ही जिला सिरमौर के विभिन्न इलाकों में भी जथा मार्च निकाले जाएंगे। पच्छाद, राजगढ़, पांवटा साहिब और शिलाई क्षेत्रों में स्थानीय जथे निकाले जाएंगे, जिनके माध्यम से कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क करेंगे, परचा वितरण करेंगे और जनता से अपने अधिकारों के लिए संघर्ष में शामिल होने का आह्वान करेंगे।

सीपीआई(एम) के अनुसार यह अभियान मजदूरों, किसानों और आम जनता से जुड़े कई अहम मुद्दों को लेकर चलाया जा रहा है। इनमें लेबर कोड वापस लेने, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को रद्द करने, मनरेगा को बहाल करने, बिजली संशोधन विधेयक को वापस लेने, स्मार्ट मीटर लगाने को बंद करने, किसानों को पांच बीघा जमीन देने, दूध का घोषित समर्थन मूल्य तय करने, आपदा प्रभावितों को जमीन देने तथा आरडीजी को बहाल करने की मांगें प्रमुख हैं।

सभा को संबोधित करते हुए पार्टी नेताओं राकेश सिंघा और संजय चौहान ने कहा कि डॉक्टर परमार की जन्मभूमि से यह ऐलान किया जाता है कि हिमाचल प्रदेश के हकों को खत्म करने का काम करने वाली केंद्र सरकार की नीतियों को किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह अभियान 24 मार्च को दिल्ली में आयोजित होने वाली जन आक्रोश रैली की तैयारी का भी हिस्सा है। हिमाचल प्रदेश से हजारों लोग और जिला सिरमौर से सैकड़ों लोग 24 मार्च को दिल्ली के लिए रवाना होकर मजदूर और किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ अपनी आवाज उठाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सड़क दुर्घटनाओं में 70% लोगों की जान ओवर स्पीडिंग के कारण जाती : डॉ. हरप्रीत भाटिया

आईवीवाई अस्पताल,  होशियारपुर  के डॉक्टरों ने गोल्डन ऑवर कान्सेप्ट के महत्व को समझने की आवश्यकता पर बल दिया होशियारपुर : “यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि पिछले 12 वर्षों में वैश्विक स्तर पर सड़क दुर्घटनाओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का प्रवास कार्यक्रम जारी

21 दिसंबर से भटियात विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे विकासात्मक कार्यों का उद्घाटन, शिलान्यास तथा शैक्षणिक संस्थानों के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोहों में रहेंगे मुख्य अतिथि एएम नाथ। चंबा :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विद्युत आपूर्ति से वंचित आंगनबाड़ी भवनों में समयबद्ध सीमा के भीतर सुनिश्चित की जाए व्यवस्था : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

विभिन्न योजनाओं के प्रचार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का किया जाए उपयोग,  ज़िला अनुश्रवण एवं संवीक्षा समिति की बैठक आयोजित उपायुक्त ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायकों के रिक्त पदों को भरने के दिए निर्देश...
हिमाचल प्रदेश

महिला एवम बाल विकास विभाग द्वारा आर्य डिग्री कॉलेज में जागरूकता शिविर आयोजित

नूरपुर, 27 दिसंबर: महिला एवम बाल विकास विभाग के सौजन्य से आज बुधवार को स्थानीय राजकीय आर्य डिग्री कॉलेज में ‘वो दिन’ कार्यक्रम के तहत महिलाओं व किशोरियों के लिए एक दिवसीय जागरूकता शिविर...
Translate »
error: Content is protected !!