सीरियल किलर : 190 दिन और एक पैटर्न पर 9 हत्याएं, पुलिस की 9 टीमें खाली हाथ

by

बरेली : सीरियल किलर की दस्तक से पूरे इलाके में सनसनी मची हुई है। पुलिस फिलहाल 9 टीमों को गठित करके किलर की पहचान जुटाने में लगी हुई है. पिछले 6 महीने में एक ही पैटर्न पर 9 महिलाओं की हत्या हो गई है। ताजा मामला रविवार का है जहां एक गांव में 55 साल की महिला की हत्या कर दी गई।पुलिस को जब इस बात की सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचे और जांच की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक यह बरेली के शाही और शीशगढ़ थाना क्षेत्र में जून से लेकर अभी तक 9 महिलाओं की एक ही पैटर्न पर हत्या की गई है।पुलिस के सामने एक बड़ा सवाल बना हुआ है कि आखिर इन महिलाओं की हत्या किसी एक शख्स ने की है या फिर अलग-अलग हत्यारों ने? क्योंकि अभी तक किसी भी केस में खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस के सभी आला अधिकारियों ने इलाके में डेरा डाल लिया है और जांच के लिए 9 स्पेशल टीमों को गठित किया है। साथ ही ड्रोन कैमरे से यहां निगरानी रखी जा रही है।

पुलिस सुराग ढूंढने के लिए चप्पे-चप्पे पर नजर रख रही है, हालांकि महिलाओं को हिदायत दी गई है कि कोई भी महिला खेत की तरफ अकेले न जाए।दरअसल यह हलचल तब शुरू हुई जब रविवार को जगदीशपुर में उर्मिला नाम की 55 साल की महिला की हत्या कर दी गई. महिला की साड़ी उसके गले में लिपटी हुई थी और सिर और नाक से खून आ रहा था। पोस्टमार्टम में सामने आया कि महिला की मौत गला दबाने से हुई है।

पुलिस ने ग्रामीणों से कहा है कि वह 20-20 लोगों की टोली बनाए और पूरे गांव की गश्त करते रहे हैं। अगर इस दौरान उन्हे कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो वह पुलिस को बताएं। पुलिस ने ग्रामीणों से कानून हाथ में नहीं लेने की अपील भी की है। पुलिस ने कहा है कि इस हत्यारे को पकड़ने के लिए उन्हें गांव वालों की मदद की जरुरत है। पुलिस ने इससे पहले हुई 8 हत्याओं में से 2 के खुलासे भी किए हैं हालांकि अब वह खुलासे सवालों के घेरे में है।

मोबाइल भी नहीं करता यूज

पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक मोबाइल फोन भी नहीं रखता है क्योंकि जितनी भी जगह पर ऐसी वारदात हुई है वहां पर कोई अन्य मोबाइल नेटवर्क नहीं मिला है। पुलिस ने शुरू में हुई बड़ी घटनाओं पर ध्यान नहीं दिया तो सीरियल किलर की थ्योरी को नकारते रहे। अब पुलिस भी उसी दिशा में जांच कर रही है।पुलिस ने बताया कि गांव में सीसीटीवी कैमरे नहीं होने की वजह से आरोपी तक पहुंच पाना बहुत मुश्किल हो रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रदेश का कर रही सर्वांगीण विकास: सुंदर शाम अरोड़ा

कैबिनेट मंत्री ने गांव बजवाड़ा में 68 लाख के विकास कार्यों का किया उद्घाटन, 20 लाख के विकास कार्य करवाए शुरु होशियारपुर : उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि...
article-image
पंजाब

केवीके बाहोवाल में धान की पराली के प्रबंधन की ट्रेनिंग के लिए शिविर लगाया गया

माहिलपुर – कृषि विज्ञान केंद्र होशियारपुर द्वारा धान की पराली के खेत मे ही प्रबंधन के लिए केवीके बाहोवाल में किसानों को सिखलाई देने के लिए शिविर लगाया गया जिसमे माहिलपुर ब्लाक के कई...
article-image
पंजाब

पढ़ाते समय लग गया था ‘थपड़’, प्रिंसिपल ने मांगी माफ़ी : बद्दो के निजी स्कूल की प्रिंसिपल द्वारा बच्चे की पिटाई का मामला

गढ़शंकर, 6 जनवरी : पढ़ाते समय कापी में गलतियां करने पर बद्दो के निजी स्कूल की प्रिंसिपल द्वारा बेरहमी से थपड़ मारने की वीडियो सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर वायरल होने के मामले मे नया...
article-image
पंजाब

मां के अवैध संबंध बन गए बेटे की मौत का कारण : 2 गिरफ्तार

बठिंडा। पुलिस ने एक अनसुलझी हत्या का मामला सुलझाते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले का दुखद पहलू यह है कि मां के अवैध संबंधों के चलते युवक को अपनी जान...
Translate »
error: Content is protected !!