सीसे स्कूल चुवाड़ी में व्यवसायिक मार्गदर्शन एवं करियर परामर्श शिविर DC अपूर्व देवगन ने की अध्यक्षता में आयोजित : विद्यार्थियों को सिविल सेवाओं से सबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां की प्रदान

by
जीवन में उन्नति के लिए लक्ष्य एवं कर्तव्य निष्ठा महत्वपूर्ण
एएम नाथ।  चंबा, 19 जनवरी :  चंबा ज़िला प्रशासन के तत्वावधान में उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चुवाड़ी में भविष्य सेतु एक पहल सुनहरे भविष्य की विषय पर आधारित एक व्यवसायिक मार्गदर्शन एवं करियर परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।
अपूर्व देवगन ने विद्यार्थियों से सिविल सेवाओं की परीक्षा से सबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां सांझा करते हुए विद्यार्थियों को आईएएस, आईपीएस, आईआरएस, आईएफएस सहित अन्य विकल्पों के बारे में अवगत करवाया ।
उन्होंने विद्यार्थी जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ाने के साथ कर्तव्य निष्ठा के पालन की बात भी अपने संबोधन में कही । जीवन में सफलता प्राप्ति के लिए कड़े संघर्ष को महत्वपूर्ण बताते हुए अपूर्व देवगन ने विशेष कर अभिभावकों एवं शिक्षकों का आह्वान करते हुए कहा कि बच्चों को उनकी रुचि एवं प्रतिभा के अनुरूप सीखने के लक्ष्य निर्धारित करने में सहयोग दिया जाना चाहिए । साथ में उन्होंने कहा कि बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए प्रशंसा एवं सरहाना भी महत्वपूर्ण रहती है ।
इससे पूर्व जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने विद्यार्थियों को श्रम एवं रोजगार विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। यंग प्रोफेशनल तनु कुमारी ने विद्यार्थियों को टीचिंग क्षेत्र में करियर और हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के जिला समन्वयक दीपक शर्मा ने कौशल विकास निगम की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया।
इन्होंने भी दी महत्वपूर्ण जानकारियां
एसडीएम चुवाड़ी पारस अग्रवाल ने विद्यार्थियों कानूनी क्षेत्र में भविष्य बनाने के बारे में अवगत करवाया। इसके अतिरिक्त डीएसपी प्रोबेशनर मयंक शर्मा ने विद्यार्थियों को पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में बताया। वहीं, खंड चिकित्सा अधिकारी समोट डॉ. देवेंद्र ने स्वास्थ्य विभाग, एलडीएम डीसी चौहान ने बैंकिंग क्षेत्र, एसएमएस सन्नी पटियाल ने कृषि विभाग, डॉ. विनीत ने उद्यान विभाग, आईटीआई के प्रधानाचार्य मनीश कुमार राणा ने कौशल विकास, खंड विकास अधिकारी मुनीष कुमार ने सिविलसेवा, डॉ. शुची ने आयुर्वेदा और अनु कुमारी उद्योग के क्षेत्र में करियर की संभावनाओं के बारे में बताया।
कार्यवाहक प्रधानाचार्य रेखा कुमारी ने उपायुक्त को शोल व टोपी पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों सहित मेजबान स्कूल का स्टाफ भी मौजूद रहा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री से उप मुख्य सचेतक के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू से उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। उन्होंने जिला कांगड़ा के चढ़ी क्षेत्र में नाबालिग से हुए दुष्कर्म...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लडक़ी ने दूसरी लडक़ी पर थप्पड़ पर थप्पड़ किए रसीद

दौलतपुर चौक : सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा एक वीडियो, जिसमे एक लडक़ी ने दूसरी लडक़ी थप्पड़ पर थप्पड़ रसीद करती नजर आ रही है। जबकि सहमी हुई दूसरी अकेले होने की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शैक्षणिक भ्रमण पर विदेश जाने वाले शिक्षकों के लिए नियम बनेंगे : विद्यार्थियों को भी अगले साल सेमौका

एएम नाथ। शिमला :  शैक्षणिक भ्रमण पर विदेश जाने वाले शिक्षकों के लिए नए नियम बनेंगे। हिमाचल प्रदेश सरकार के निर्देशों पर शिक्षा विभाग ने इस बाबत कसरत शुरू कर दी है। इसी वर्ष...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंचायत प्रमुख ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया

एएम नाथ । शिमला :  शिमला जिले में एक पंचायत प्रमुख द्वारा तांत्रिक अनुष्ठान के नाम पर 13 वर्षीय एक लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने...
Translate »
error: Content is protected !!