सुजानपुर और बमसन में भी जागरुकता रैलियों के साथ पोषण पखवाड़े का शुभारंभ

by
एएम नाथ। सुजानपुर 08 अप्रैल। कुपोषण तथा उससे उत्पन्न होने वाले रोग और व्यवधान देश तथा समाज की विकास प्रक्रिया में निरंतर बाधा उत्पन्न करते रहे हैं। राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक स्तर पर पोषण से जुड़े अनेक कार्यक्रमों और योजनाओं के क्रियान्वयन के बावजूद कुपोषण की स्थिति में वांछित कमी न आने के कारण पोषण को एक जन आंदोलन का रूप देने के उद्देश्य से इस बार 8 से 22 अप्रैल तक पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। मंगलवार को विकास खंड सुजानपुर और विकास खंड बमसन में भी पोषण पखवाड़े की शुरुआत पोषण रैलियों के साथ हुई।
सुजानपुर और बमसन के सीडीपीओ कुलदीप सिंह चौहान ने बताया की पखवाड़े के दौरान दोनों विकास खंडों में पोषण से संबंधित गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बाल्यावस्था के प्रथम 1000 दिवस के अद्वितीय महत्व को इंगित करना, पोषण ट्रैकर ऐप पर लाभार्थियों के स्वयं पंजीकरण को बढ़ावा देना, समुदाय को कुपोषण प्रबंधन में दक्ष करना, बच्चों में बढ़ते मोटापे पर अंकुश लगाना तथा पर्यावरण मित्र जीवन शैली को आत्मसात करना जैसे महत्वपूर्ण विषय इन गतिविधियों के केंद्र में रहेंगे।
उन्होंने बताया कि इन योजनाओं के क्रियान्वयन में स्थानीय समुदाय को जोड़कर उनकी नेतृत्व क्षमता का भरपूर उपयोग कर स्वस्थ राष्ट्र निर्माण में उन्हें सक्रिय भागीदार बनाना इन आयोजनों का प्रमुख उद्देश्य है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा प्रदेशभर में जनसंपर्क अभियान चलाएगी : भाजपा नेता केंद्र सरकार की 9 साल की उपलब्धियों को 1 से 30 जून तक घर-घर पहुंचाएंगे

शिमला : केंद्र में मोदी सरकार के 9 साल पूरे करने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी प्रदेशभर में जनसंपर्क अभियान चलाएगी। इसकी रणनीति शनिवार को शिमला में भाजपा कार्यसमिति की बैठक में तैयार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नवनिर्वाचित पीयू स्टूडेंट कौंसिल ने ली शपथ

चंडीगढ़  :  पंजाब विश्वविद्यालय कैंपस स्टूडेंट्स कौंसिल (पीयूसीएससी) के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों प्रधान अनुराग दलाल, उप-प्रधान अर्चित गर्ग, सचिव विनीत यादव और संयुक्त सचिव जसविंदर सिंह राणा को कुलपति प्रो.  रेनू विग की उपस्थिति में...
हिमाचल प्रदेश

21 जून का स्थानीय अवकाश रद्द, खुले रहेंगे सभी सरकारी कार्यालयः डीसी

ऊना – जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में जारी आदेशों मे संशोधन करते हुए 21 जून के स्थानीय अवकाश को अपरिहार्य कारणों से रद्द कर दिया गया है। इस बारे जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा 25 दिसंबर को मनाएगी सुशासन दिवस, 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस – सुमीत शर्मा

रोहित जसवाल। हमीरपुर : भाजपा प्रदेश मंत्री और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र संयोजक सुमीत शर्मा ने जानकारी दी कि पार्टी 25 दिसंबर को सुशासन दिवस और 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में...
Translate »
error: Content is protected !!