सुबह कुएं में मिला छात्रा का शव : रात को अचानक घर से थी निकली

by
रोहित जसवाल। घुमारवीं  :  घुमारवीं पुलिस थाना के अंतर्गत पंचायत कोटलु ब्राह्मणा के गांव कोटलु बिंदडे में वीरवार सुबह एक लड़की का शव कुएं में मिला। लड़की रात को ही लापता हो गई थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।  पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार रिद्धिमा (16) बुधवार रात को अपनी बहनों के साथ कमरे में बैठकर पढ़ रही थी। रात करीब 11:00 बजे कमरे से बाहर निकली, लेकिन काफी देर तक नहीं लौटी। बहनों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों ने तलाश शुरू की। सुबह करीब 3:00 बजे परिजनों ने घर के नजदीक कुएं में देखा तो शव दिखाई दिया। घटना की सूचना मिलने पर घुमारवीं थाना से पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से शव को कुएं से बाहर निकाला। रिद्धिमा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरठीं में ग्यारहवीं की छात्रा थी। रिद्धिमा गरीब परिवार से संबंध रखती है। रिद्धिमा के पिता भी काफी समय से बीमार चल रहे हैं और आईजीएमसी शिमला में उपचाराधीन हैं। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लगा सकेगा। मामले की छानबीन जारी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

23 साल की टीचर, 5 महीने की प्रेग्नेंट : 13 साल के लड़के को लेकर भाग गई…बोली- इसी का बच्चा पेट में पल रहा

गुजरात के सूरत से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां 23 साल की महिला ट्यूशन टीचर 11 साल के नाबालिग छात्र को भगा ले गई. चार दिन की तलाश के बाद पुलिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दून के जिला परिषद खेड़ा वार्ड से मोहिनी चौधरी कांग्रेस प्रत्याशी घोषित

बी बी एन, 4 अप्रैल (तारा) : दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामकुमार चौधरी ने आज बद्दी स्थित जिला परिषद वार्ड खेड़ा के अंतर्गत आने वाली पंचायतों के प्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों के साथ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

4 युवकों की माैत : शिमला हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार -पंचकूला में बड़ा हादसा

पंचकूला :  हरियाणा के पंचकूला जिले में हुए हादसे में चार युवकों की मौत हुई है। शिमला हाईवे पर बिटना गांव के पास कार ने ट्रक को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ध्वाल पंचायत के मनोग गांव की पेयजल आपुर्ति हुई बहाल

सुंदरनगर, 11जून :  अधिशाषी अभियन्ता, जल शक्ति मण्डल, सुन्दरनगर रजत गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग द्वारा 11 जून को गांव मनोग ग्रांम पंचायत ध्वाल की पेयजल योजना का मुआइना किया गया...
Translate »
error: Content is protected !!