मनाली विंटर कार्निवल में 19 साल के लड़के की हत्या, कांच की बोतल से गला रेता – मनुरंगशाला सील, स्टार नाइट समेत सभी कार्यक्रम रद्द

by
मनाली  :  मनाली में विंटर कार्निवल के दौरान 19 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मरने वाले की पहचान मनाली के वशिष्ठ निवासी दक्ष्य के रूप में हुई है।  यह घटना बुधवार रात मनु रंगशाला के मंच के पीछे हुई, जब सैकड़ों लोग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद ले रहे थे। घटना के बाद घाटी में सनसनी फैल गई है।
मनु रंगशाला में चल रहा था प्रोग्राम, बैक स्टैज में कत्ल
दरअसल, कुल्लू की पर्यटन नगरी मनाली में इन दिनों विंटर कार्निवाल चल रहा है। बुधवार रात को कार्निवाल के दौरान मनु रंगशाला में प्रोग्राम चल रहा था और बैकस्टैज पर एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बहस के बाद टूटी हुई कांच की बोतल से मृतक के गले पर हमला किया। मृतक का पोस्टमार्टम कर लिया गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। हत्याकांड में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि दोनों के बीच ऐसी क्या बात हुई, जिसके चलते दक्ष्य की कांच की बोतल मारकर हत्या कर दी गई।
पुलिस ने क्या कहा?
कुल्लू के पुलिस अधीक्षक कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने बताया कि आरोपी को गुरुवार तड़के गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है।
मामले में हो सकती हैं और गिरफ्तारियां
पुलिस की जांच-पड़ताल अभी प्रारंभिक दौर में है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस जांच में इस मामले में और खुलासे हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच के दौरान और लोगों की संलिप्तता पाई जाती है तो उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।
मनुरंगशाला सील, स्टार नाइट समेत सभी कार्यक्रम रद्द
युवक की हत्या के बाद वीरवार सुबह से पुलिस ने मनुरंगशाला सहित घटनास्थल को पूरी तरह से सील कर दिया है। प्रशासन और कार्निवल कमेटी ने स्टार नाइट समेत तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। हत्याकांड में साक्ष्य जुटाने के लिए कुल्लू पुलिस ने फॉरेंसिक (एफएसएल) की टीम को बुलाया। दोपहर बाद एफएसएल की टीम ने मौके का निरीक्षण किया। सूत्र बताते हैं कि मौके से खून के सैंपल भी लिए गए हैं। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही मनुरंगशाला जनता के लिए खोली जाएगी। एसडीएम रमण कुमार शर्मा ने बताया कि 23 जनवरी को महानाटी, दिन के कार्यक्रम और स्टार नाइट रद्द कर दी गई है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गोल्डन वैली पब्लिक स्कूल में यूकेजी के विद्यार्थियों का ग्रेजुएशन डे समारोह आयोजित

बद्दी, 13 मार्च (तारा) : गोल्डन वैली पब्लिक स्कूल बद्दी में शुक्रवार को यूकेजी कक्षा के नन्हे विद्यार्थियों के लिए ग्रेजुएशन डे समारोह बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। यह दिन विद्यार्थियों के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

1 वोट से हारा : ईनाम में मिले 11 लाख 11 हजार रुपये की नकदी, एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी और डेढ़ कनाल जमीन तोहफे में

नाढोड़ी। हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गांव नाढोड़ी के ग्रामीणों ने मात्र एक वोट से चुनाव हारने वाले प्रत्याशी सुंदर कुमार का सम्मान बढ़ाते हुए ग्रामीणों ने उन्हें 11 लाख 11 हजार रुपये की...
article-image
पंजाब

हाइपरटेंशन दिवस के सबंध में  लोगों को दिल की बीमारियों के बारे में किया जागरूक

गढ़शंकर : विश्व हाइपरटेंशन दिवस के अवसर पर  सिविल सर्जन होशियारपुर डॉक्टर मनदीप कमल  के दिशा-निर्देशों अनुसार सीएचसी बीनेवाल में एसएमओ डॉक्टर निर्मल कुमार की अगुवाई में हाइपरटेंशन दिवस मनाया गया। इस मौके पर...
article-image
पंजाब

राम राज्य को स्थापित करने के लिए श्री राम को जानना होगा – साध्वी शचि भारती 

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा श्री राम लीला ग्राउंड, गवर्नमेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल बॉयज, ऊना (हि.प्र.) में भव्य श्री राम कथा का आयोजन किया गया। आज की कथा में विशेष रूप...
Translate »
error: Content is protected !!