सुशासन सप्ताह के तहत प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रमों का शेड्यूल जारी

by

23 दिसंबर को जिला मुख्यालय चंबा में कार्यशाला होगी आयोजित

एएम नाथ। चंबा :  सहायक आयुक्त अपराजिता चंदेल ने जानकारी देते हुए बताया कि सुशासन सप्ताह के अंतर्गत जिला में प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रमों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि सुशासन सप्ताह के अंतर्गत 21 दिसंबर को सामुदायिक भवन सलूणी में प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम की निरंतरता में 22 दिसंबर को बाथरी, बैरागढ़, लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह सिहुन्ता तथा भरमौर में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
सहायक आयुक्त ने बताया कि 23 दिसंबर को भटियात विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गगार एवं लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह ककीरा में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि 23 दिसंबर को जिला मुख्यालय चंबा में सुशासन से जुड़े विभिन्न विषयों पर कार्यशाला आयोजित होगी तथा 24 दिसंबर को मैहला में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा
सहायक आयुक्त ने बताया कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का शीघ्र, सरल एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है ।
उन्होंने आम जनता से इन कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि इस दौरान सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं, नीतियों एवं कार्यक्रमों की जानकारी भी प्रदान की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

आरोपी डॉ. नदीम अख्तर को उच्च न्यायालय ने दोबारा 14 दिन की हिरासत में भेज दिया

हतपुर (ऊना)। धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने के आरोपी डॉ. नदीम अख्तर को उच्च न्यायालय ने सोमवार को दोबारा 14 दिन की हिरासत में भेज दिया। सुरक्षा के बीच आरोपी को अदालत में पेश...
हिमाचल प्रदेश

सेना भर्ती रैली 29 अगस्त से 8 सितंबर तक सुजानपुर टीरा में : 30 जुलाई तक कर सकते हैं आनलाईन आवेदन

ऊना : 28 जुलाई: ऊना, हमीरपुर व बिलासपुर के युवाओं के लिए अग्निपथ योजना के तहत सेना भर्ती 29 अगस्त से 8 सितंबर तक सुजानपुर टीरा, जिला हमीरपुर में आयोजित होगी। यह जानकारी सेना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मैगा वॉकथॉन के लिए सभी आवश्यक प्रबंध करंे संबंधित अधिकारी : DC अमरजीत सिंह

उपायुक्त ने मैगा वॉकथॉन की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों के साथ की बैठक एएम नाथ। हमीरपुर 04 दिसंबर। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने सभी विभागों के अधिकारियों, शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों और सामाजिक संगठनों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मनाली में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही….कई सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त

एएम नाथ । मंडी : हिमाचल प्रदेश के मनाली में हाल ही में हुई बारिश की वजह से अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन ने बड़ी तबाही मचाई है ब्यास नदी के उफान पर आने...
Translate »
error: Content is protected !!