सेफ स्कूल वाहन स्कीम के तहत स्कूल बसों की गई गहनता से जांच, 3 बसों के किए चालान

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जिले में लागू “सेफ स्कूल वाहन स्कीम” के अंतर्गत जिला प्रशासन की ओर से स्कूली बसों की गहनता से जांच की जा रही है। इसी क्रम में डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन व एससपी संदीप मलिक के निर्देशों पर रिजनल ट्रांसपोर्ट अधिकारी (आर.टी.ओ.) अमनदीप कौर घुम्मण व सहायक ट्रांसपोर्ट अधिकारी संदीप भारती के नेतृत्व में टीम ने तीन स्कूलों की करीब 30 बसों की जांच की।

इस दौरान पाया गया कि कुछ बसें सेफ स्कूल वाहन स्कीम के अंतर्गत दी गई हिदायतों का उल्लंघन कर रही हैं। नियमों का पालन न करने पर 3 बसों के चालान किए गए।

आर.टी.ओ. ने जिले के सभी स्कूलों के प्रिंसिपलों से अपील की है कि वे अपने स्कूल से संबंधित बस मालिकों को सख्त निर्देश दें कि बसों संबंधी सभी आवश्यक दस्तावेज फिटनेस सर्टिफिकेट, प्रदूषण प्रमाण पत्र, इंश्योरेंस आदि रखें और समय-समय पर नवीनीकृत करवाएं और सेफ स्कूल व्हीकल स्कीम 2013 के सभी मानकों का पालन करें।

अमनदीप कौर घुम्मण ने स्पष्ट किया कि स्कूलों के प्रिंसिपल यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके स्कूल से जुड़ी सभी बसें पूरी तरह से नियमों के अनुरूप संचालित हों। यदि किसी भी स्कूल द्वारा पंजाब सरकार की सेफ स्कूल व्हीकल पॉलिसी की अवहेलना की जाती है, तो उस स्कूल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लोकसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा : कहा गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह सिद्धू ने

संगरूर, 27 दिसंबर : दिवंगत युवा पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह सिद्धू ने कहा कि उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ने के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी को जवाब दे दिया है। उन्होंने कहा...
article-image
पंजाब

आप ने श्री गुरू रविदास जी महाराज की वाणी मुताविक समूह विश्व को बेगमपुरा बनाने की निश्चय किया : चीमा

गढ़शंकर: विपक्ष के नेता व आम आदमी पार्टी के नेता हरपाल सिंह चीमा आज वैसाखी के अवसर पर श्री गुरू रविदास जी के तपोस्थल श्री खुरालगढ़ साहिब में विधायक जय कृष्ण सिंह रोड़ी के...
article-image
पंजाब

Deputy Speaker Jai Krishan Singh

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan.6 : Punjab Vidhan Sabha’s Deputy Speaker and MLA from the Garhshankar constituency, Mr. Jai Krishan Singh Rauri, today formally inaugurated newly constructed link roads in various villages of the constituency, including Ghagon Rorhanwali,...
article-image
पंजाब

बाबा औगढ़ मंदिर से चलती है पी.जी.आई. लंगर सेवा वैन : खन्ना

होशियारपुर 26  अक्टूबर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद व बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना ने कहा कि ट्रस्ट द्वारा बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ मंदिर का प्रबंधन सुचारु...
Translate »
error: Content is protected !!